राजनीति के साथ-साथ हरियाणवी संस्कृति को बचाने का संकल्प लेते हुए, एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने अपने सिरोही स्थित स्वः पडित शिवचरण लाल शर्मा जी की समाधि पर तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति को बचाने के लिए महिलाओं को भी संकल्प दिलाते हुए आने वाली पीढ़ियों को जागरूक करने का फैसला लिया। इस अवसर पर महिलाओ ने झूलों का आनंद लिया और लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। प्रोग्राम में महिलाओं ने जमकर डांस किया, कार्यक्रम में हरियाणवी वेशभूषा में महिलाओं ने पींग पर झूला झूला, पुराने रीति-रिवाजों अनुसार तीज का त्यौहार…
Author: faridabadnews24
जयपुर में आयोजित होने जा रहे इनसो के 20वें स्थापना दिवस रणघोष हेतु निमंत्रण देने के लिए आज जननायक जनता पार्टी के छात्र संगठन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल बल्लबगढ़ के ऊंचा गांव स्थित कम्युनिटी सेंटर पहुंचे। इस मौके पर इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा व सौराज अधाना ने अपनी टीम के साथ उनका फूलों का गुलदस्ता भेंट कर व फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जजपा जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया, वरिष्ठ नेता अजय भड़ाना,रिछपाल लांबा,बल्लभगढ़ युवा अध्यक्ष सौराज अधाना मुख्य रूप से मौजूद थे। इस मौके पर भारी संख्या में मौजूद युवाओं को…
PM Free Silai Machine Yojana 2022: केंद्र सरकार ऐसी कई योजनाएं चला रही है जिसमें आम जनता को सीधा और बड़ा फायदा मिले. इसी क्रम में पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना 2022 के तहत महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन दी जा रही है, जिसके लिए उन्हें बस एक आवेदन (Apply) करने की जरूरत है. ये योजना हर एक राज्य की 50,000 महिलाओं की सुविधा के लिए बनाई गई है. महिलाएं होंगी आर्थिक स्वतंत्र पीएम फ्री सिलाई मशीन योजना (PM Free Silai Machine Yojana) देश की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का मौका दे रही है. भारत की…
Driving Rules for Juvenile: हर देश में ड्राइविंग को लेकर कुछ न कुछ नियम होते हैं. भारत में भी यातायात के लिए कई कड़े नियम हैं. भारत में ड्राइविंग करने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है. 18 साल से छोटे बच्चों को ड्राइविंग करना गैर कानूनी है. लेकिन अक्सर ये देखने में आता है कि 18 साल से छोटे बच्चे भी आजकल सड़कों पर वाहन चलाते हैं. पेरेंट्स भी बच्चों को इसकी परमिशन दे देते हैं, लेकिन ऐसा करके वे बच्चों की जान जोखिम में डालते हैं. अगर आप भी अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चों को ड्राइविंग…
राजस्थान में रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाएं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निशुल्क यात्रा के लिए प्रस्ताव को मंजूर किया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से बालिकाओं एवं महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन 11 अगस्त को राजस्थान रोडवेज की समस्त श्रेणी की बसों (वातानुकूलित, वॉल्वो एवं अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्रों पर संचालित बसों के अतिरिक्त) में राजस्थान राज्य की सीमा में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। NEWS SOURCE : punjabkesari
फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने शुक्रवार शाम को तुरंत प्रभाव से 4 इंस्पेक्टरों और एक पी -सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किए हैं , इस में दो थानों के एसएचओ के नाम भी शामिल हैं। आप इस खबर में प्रकाशित में तबादले लिस्ट को पढ़ सकते हैं , और जान से सकतें हैं , इनके नाम। NEWS SOURCE : atharvnews
फरीदाबाद- पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं पूरी करने के पश्चात आज 4 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त इन पुलिसकर्मियों में इंस्पेक्टर रामप्रकाश, करन सिंह तथा सबइंस्पेक्टर राना सिंह, व हरद्वारी लाल का नाम शामिल है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति पर पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी तथा इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर – 21सी में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें डीसीपी मुख्यालय नीतीश कुमार अग्रवाल सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। डीसीपी ने पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा करते…
फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 इंचार्ज राकेश कुमार की टीम ने देसी कट्टा रखने वाले आरोपी फैसल को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नहूं जिले के गांव पेमाखेडा का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सेक्टर-58 के क्षेत्र से देसी कट्टा व जिन्दा रोंद सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखने…
फरीदाबाद ( मिथलेश मिश्रा ) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के साथ देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के विरोध में शुक्रवार को जिला युवा कांग्रेस द्वारा बल्लभगढ़ स्थित अंबेडकर चौक पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिलाष नागर ने की। इस मौके पर उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभिलाष नागर ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ…
हरियाणा पुलिस को बहुत जल्द 15 नए डीएसपी मिलेंगे। नई नियुक्तियों के साथ ही प्रदेश में डीएसपी की कमी पूरी हो जाएगी। यह तैनाती विभागीय तरक्की के बाद होगी। गृह विभाग ने बृहस्पतिवार को पुलिस मुख्यालय से मिले प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह प्रस्ताव कुछ समय पहले भेजा गया था। हरियाणा में इस समय डीएसपी के 15 पद खाली हैं। पुलिस विभाग द्वारा विभाग में पहले से तैनात 18 इंस्पेक्टर को प्रमोट करके डीएसपी बनाए जाने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेज गया था। जिसके बाद गृह विभाग ने वरिष्ठता के आधार पर 15 इंस्पेक्टरों को…
