फरीदाबाद/बल्लभगढ़ 26फरवरी,2022: प्रदेश के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि यूक्रेन पढ़ाई करने वाले व अन्य कार्यो से रहे भारतीय लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार गम्भीरता से कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सभी को दूसरे देश के रास्ते अपने देश और प्रदेश में लाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आपातकालीन नम्बरो पर अपनी डिटेल जमा कराए ताकि भारत सरकार उन्हें सही सलामत अपने वतन ला सके। परिवहन…
Author: faridabadnews24
अगर आप श्री माता वैष्णो देवी (Sri Mata Vaisno Devi) के दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. आईआरसीटीसी (IRCTC) वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है. इस टूर पैकेज में वैष्णो देवी के अलावा भी कई जगह घूम सकते हैं. 8 से 9 दिन का होगा टूर आईआरसीटीसी की तरफ से जल्द ‘भारत दर्शन पर्यटक ट्रेन’ चलाने का प्लान है. इस ट्रेन से जाने वाला टूर 8 से 9 दिन के लिए प्लान किया जाएगा. इस ट्रेन में स्लीपर और थर्ड एसी दोनों तरह के कोच…
फरीदाबाद – नगर निगम चुनावों के लिए शहर में चर्चाएं हैं कि भाजपा की सहयोगी जजपा लगभग 15 सीटें मांग रही है और 15 वार्डों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। भाजपा फिलहाल जजपा को 10 से कम सीटें देने पर विचार कर रही है। कहा जा रहा है कि जजपा को 5 से 6 वार्ड मिल सकते हैं। जजपा जिन नेताओं को मैदान में उतार सकती है उनमे दीपक चौधरी, नलिन हुड्डा, अजय भड़ाना, कुलदीप तेवतिया, रविंदर चंदीला के नाम प्रमुख बताये जा रहे हैं। इनमे दीपक चौधरी फिलहाल वार्ड नंबर 37 के पार्षद हैं तो कुलदीप तेवतिया पार्षद…
फरीदाबाद – नगर निगम चुनावों के लिए वार्डबंदी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है लेकिन संभावित उम्मीदवारों को शायद पता चल गया है कौन सा वार्ड कहाँ से कुतरा गया है और कहा जोड़ा गया है। विपक्ष का कहना है कि भाजपा ने अपने फायदे के लिए वार्डों को इधर उधर किया है। कई निवर्तमान पार्षदों में भी सुगबुगाहट है कि अपने वार्ड के जिस क्षेत्र में हमने करोड़ों रूपयों के विकास कार्य करवाए वो क्षेत्र हमारे वार्ड से अलग कर दिया गया है। कहीं खुशी, कहीं गम का नजारा देखा जा रहा है। खुश शहर के कुछ युवा…
एक नए मैलवेयर Electron Bot को लेकर चेतावनी दी गई है. ये आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स को प्रभावित कर सकता है. एक रिपोर्ट के अनुसार Electron Bot मैलेवेयर Facebook और Google पर मौजूद आपके अकाउंट्स का एक्सेस ले लेता है. इसको लेकर Check Point Research ने रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट में इस मैलवेयर के बारे में डिटेल्स से बताया गया है. इस मैलवेयर को Temple Run और Subway Surfer जैसे पॉपुलर गेम्स के क्लोन में भी देखा गया है. अगर अटैकर्स को लगता है कि आपका डिवाइस इस मैलवेयर से इंफैक्टेड है तो वो आसानी आपकी डिजिटल लाइफ को कंट्रोल कर…
रूसी हमले की बीच यूक्रेन में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. इस बीच वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना भारत सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार की ओर से प्रयास तेज भी कर दिए गए हैं. यूक्रेन में फंसे करीब 20 हजार भारतीयों की वापसी के लिए भारत सरकार लगातार यूक्रेन के हालात पर नजर बनाए हुए है और इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ी जानकारी दी है. यूक्रेन के विदेश मंत्री से हालात पर चर्चा जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, ‘यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से फोन पर बातचीत हुई है. उन्होंने मौजूदा हालात…
स्थानीय सेक्टर-13 के सामने खाली मैदान में 25 से 27 फरवरी को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पशु-प्रदर्शनी में रोजाना लक्की ड्रा निकाला जाएगा, जिसमें एक ट्रैक्टर, बुलेट, महिलाओं के लिए स्कूटी और दूध निकालने की मशीन शामिल है. प्रदर्शनी में प्रदेशभर से एक लाख से अधिक किसान, पशुपालक व आमजन आएंगे. यह पशु-प्रदर्शनी किसानों, पशुपालकों की आय बढाने में मील का पत्थर साबित होगी. कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने दी. कृषि मंत्री दलाल बुधवार को राज्य स्तरीय पशु-प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा ले रहे थे. उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बाद यह प्रदेश का पहला बड़ा…
Customer Alert : पिछले दिनों बैंकों का मर्जर होने से कई बैंकों की पुरानी चेकबुक को ग्राहकों को अपडेट कराना पड़ा था. अब फिर एक बैंक का विलय होने से उसके ग्राहकों के पास मौजूद पुरानी चेकबुक 28 फरवरी से नहीं चलेगी. ऐसे में बैंक कस्टमर्स के लिए यह खबर बेहद काम की है. ध्यान नहीं रखने पर भविष्य में परेशानी हो सकती है. आईएफएससी और एमआईसीआर कोड बदल गए यह खबर डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (DBIL) और लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) ग्राहकों के लिए काम की है. आपको बता दें डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड (DBIL) का लक्ष्मी विलास बैंक…
Mahashivratri 2022: फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पावन उत्सव मनाया जाता है. इस साल यह 1 मार्च, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था. इस दिन भोलेनाथ के भक्त श्रद्धा और विश्वास के साथ व्रत रखते हैं. साथ ही विधि-विधान से शिवजी की आराधना करते हैं. कहतें हैं महाशिवरात्रि के दिन की गई शिव की उपासना से अंनंत गुना अधिक फल प्राप्त होता है. भक्त अलग-अलग कामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं. अगर आप भी मनचाही नौकरी की कामना करते हैं…
JSSC Excise Constable Bharti 2022: झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) द्वारा एक्साइज कॉन्स्टेबल के 583 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. पुलिस विभाग में भर्ती के इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. 25 फरवरी से शुरू हुई एप्लीकेशन प्रोसेस 26 मार्च 2022 तक चलेगी. योग्यता (JSSC Excise Constable Bharti 2022 Eligibility) रजिस्टर्ड यूनिवर्सिटी से 10वीं पास की हो 25 साल की उम्र तक के अभ्यर्थी अप्लाई कर सकते हैं रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी सैलरी व सिलेक्शन प्रोसेस (JSSC Excise Constable Bharti 2022 Salary and selection process) कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती…
