फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी जी के पास एक घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला अपनी शिकायत लेकर पहुँची। महिला अपने पति से बहुत परेशान थी। उसके पति ने इसे बुरी तरह से पिटाई की व घर से निकाल दिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी जी ने दोनों पक्षों को अपने पास बुलाया और दोनो की समस्या अलग अलग सुनी। ज्योति जी ने दोनो पक्षों को आपस मे समझौता करवा कर समझा बुझा कर घर भेज दिया।

