Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या

प्रेमी संग मिलकर महिला ने की पति की हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24September 13, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : पल्ला थाना क्षेत्र के सूर्या नगर से लापता 31 वर्षीय रजत बोसट्टा उर्फ शैंकी की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर 5 सितंबर की रात ही कर दी थी। प्रेमी ने शव को चादर में गठरी की तरह बांधकर कार की डिक्की में रखा और गांव खेकड़ा बागपत उत्तर प्रदेश के पास नाले में फेंक दिया। पल्ला थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने नाले से शव बरामद कर लिया है। रजत बोसट्टा की पत्नी अलका और उसके प्रेमी गांव गोठड़ा दिल्ली निवासी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक अलका का शादी से पहले ही नरेंद्र के साथ प्रेम प्रसंग था। वो इस शादी से खुश नहीं थी, मगर स्वजनों के दबाव में शादी करनी पड़़ी।

सराय काले खां दिल्ली निवासी रजत की शादी गांव गोठड़ा दिल्ली की रहने वाली अलका से इसी साल जून में हुई थी। रजत प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़ा हुआ था। रजत 20 दिन पहले ही सूर्या नगर में फ्लैट किराए पर लेकर पत्नी व माता-पिता के साथ शिफ्ट हुआ था। उसके पिता करतार के मुताबिक 6 सितंबर को वे सोकर उठे तो रजत घर पर नहीं था। अलका से पूछा तो उसने बताया कि जॉगिग के लिए निकला है। शाम तक वह नहीं लौटा तो करतार ने रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से पूछताछ के बाद पल्ला थाने में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया। पल्ला थाना प्रभारी सतीश कुमार और एएसआइ अमित कुमार को जांच के दौरान अलका पर संदेह हो गया। पूछताछ में उसने प्रेमी नरेंद्र संग मिलकर रजत की हत्या करना कबूल कर लिया।

अलका ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र से फोन पर उसकी लगातार बातचीत होती थी। तय योजना के मुताबिक 5 सितंबर की रात उसने नींद की गोलियां मिलाकर परिवार वालों को खाना खिला दिया। रात करीब 12 बजे नरेंद्र कार लेकर आया। गोलियों के असर से रजत और उसके माता-पिता गहरी नींद में सोए थे। अलका ने नरेंद्र के लिए दरवाजा खोला। नरेंद्र ने बेडरूम में सो रहे रजत की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव कार की डिक्की में रखा और उसे बागपत (उप्र) के गांव खेकड़ा के पास नाले में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग हुई कार भी नरेंद्र के गांव गोठड़ा से बरामद कर ली है।

Faridabad News faridabadnews24 Woman murdered her husband together with lover
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.