बल्लभगढ़ : साढ़े पांच महीने से मेट्रो सेवा बंद थी। ऐसे में ऑटो चालकों को भी सवारी मिलनी मुश्किल हो गई थी और उनके लिए रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। बृहस्पतिवार से मेट्रो शुरू हो गई, तो ऑटो चालक भी खुश दिखाई दे रहे हैं। अब राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में ऑटो खड़े दिखाई देते हैं। मैं मेट्रो स्टेशन से सवारियों को बैठाकर उनके घर छोड़ कर आता हूं। मेट्रो बंद होने से परिवार का पालन-पोषण मुश्किल से हो रहा था। अब सवारी मिलनी शुरू हो जाएंगी, तो सब ठीक होने की उम्मीद है।

-अभिनीत, ऑटो चालक अभी मेट्रो से सिर्फ स्मार्ट कार्ड वाले यात्री ही आ-जा रहे हैं। इसलिए इतनी संख्या में सवारी नहीं मिल रही हैं, लेकिन पहले से तो बेहतर है। कम से कम कुछ तो मिल रहा है।
-कल्याण, ऑटो चालक धीरे-धीरे आम लोग टोकन लेकर मेट्रो में सफर करने लगेंगे। फिर पहले जैसे दिन हो जाएंगे। इसलिए मेट्रो से जो भी सवारी मिल रही हैं, आने वाले कल की उम्मीद पर उन्हें ले कर जा रहे हैं।
