फरीदाबाद : नगर निगम द्वारा गांव खोरी में सरकारी जमीन पर बसी हुई झुग्गियों को सोमवार को तोड़ा जाएगा। इससे पहले भी नगर निगम ने बृहस्पतिवार को तोड़फोड़ की योजना बनाई थी, लेकिन किसी कारणवश टल गई थी। नगर निगम की यहां करीब 250 से 300 झुग्गियां तोड़ने की योजना है।

दरअसल खोरी में नगर निगम व पर्यटन निगम की जमीन है, लेकिन यहां कई साल से अवैध रूप से बड़ी संख्या में झुग्गियां बसी हैं। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। नगर निगम को सुप्रीम कोर्ट में 16 सितंबर को जवाब दायर करना है। इसलिए अब तोड़फोड़ की योजना तैयार की है।
