Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करवाना सियासत की सीढि़यां चढ़ने का जरिया बनता रहा है

रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण करवाना सियासत की सीढि़यां चढ़ने का जरिया बनता रहा है

faridabadnews24By faridabadnews24September 14, 2020No Comments3 Mins Read

दिल्ली : अतिक्रमण का यह अजगर पूरे देश में फैला है, लेकिन यहां बात हल्द्वानी की करता हूं। रेलवे की करोड़ों-अरबों की जमीन पर आज से ठीक 45 साल पहले यानी 1975 में अतिक्रमण शुरू हुआ। डंडे और उनके ऊपर बिछने वाली प्लास्टिक की तिरपालों से इसकी शुरुआत हुई। नजर सबकी थी। अफसरों की भी, नेताओं की भी और सत्ता के अलंबरदारों की भी, लेकिन नजराना पेश करने की खुली छूट दी गई। लिहाजा कुछ साल बाद डंडे ईंटों में बदल गए। तिरपालों की जगह सीमेंट की छत पड़ गई और खड़ी हो गई पक्की इमारतें।अफसर चुप रहे। क्योंकि उनको सत्ता ने बोलने नहीं दिया। सियासत अतिक्रमण को ताकती रही, ताकि इसके फलने-फूलने के बाद भविष्य के लिए वोट का एक मजबूत गढ़ तैयार हो जाए। यही हुआ भी।

अतिक्रमण ने हल्द्वानी से शुरुआत की। आगे बढ़ते हुए गौजाजाली से लालकुआं और किच्छा तक अपना कुनबा बसाया। अकेले हल्द्वानी से गौजाजाली तक 45 बरस में 50 हजार लोगों ने रेलवे की 29 एकड़ जमीन को अपना बना लिया और फिर इसके बदले में दिया वोट। अब वोट की ही बात करते हैं। असल मुद्दे की बात करते हैं। शुरुआत के सवाल का जवाब यही है कि जिन नेताओं ने इन अतिक्रमणकारियों को खुद की सियासी सीढ़ी बनाया, उन्होंने इनको न सिर्फ सरकारी भूमि पर जमे रहने का हक दिया, बल्कि इस दरियादिली के बदले वोट का अधिकार भी दिलाया।

इस सवाल के पीछे बड़ा खेल है। रेलवे के हाथ बांधे गए, दूसरे विभागों के हाथ खोले गए। उनसे कहा गया कि इन्हें बिजली-पानी का कनेक्शन दो। इन्हें राशन कार्ड दो। इन्हें हर वो सुख-सुविधा दी जाए, जिसके हकदार ये नहीं हैं। क्योंकि इनसे हम हैं और हमसे सत्ता। जमीन सरकारी है, कहीं जा थोड़े रही है। वहीं रहेगी। कोई नहीं जानता कि रेलवे की जमीन को अपने पुरखों की जमीन समझने वाले ये लोग कहां से आ बसे। बस इतना पता है कि अब ये स्थायी निवासी हैं। वोट देते हैं। नगर निगम के चुनाव में। विधानसभा के चुनाव में। लोकसभा के चुनाव में। ऐसा नहीं है कि इस अतिक्रमण के वायरस का संक्रमण रोकने के लिए कोशिश नहीं की गई। हजार दफा कोशिशें हुई, मगर नेताजी के आगे भला किसी की क्या बिसात। वोट की खातिर वे कानून बदल डालते हैं।

वोट की खातिर वे नियमों की धज्जियां उड़ा सकते हैं। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने 2016 में हल्द्वानी में जड़ें फैला चुके अतिक्रमण को हटाने के आदेश दिए, मगर सत्ता के दबाव के आगे अफसर झुक गए और आखिर में यही अतिक्रमणकारी। माफ कीजिएगा, अतिक्रमण कर मतदाता बने चेहरे सत्ता की आड़ लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। फिर मामला वापस हाई कोर्ट आया और हाई कोर्ट ने रेलवे को 31 मार्च 2020 तक उनके समक्ष दायर अतिक्रमणकारियों के वादों को निस्तारित करने के आदेश दिए। रेलवे अब भी खामोश है। अदालत के आदेश के बावजूद। उसकी खमोशी के पीछे सत्ता है और सत्ता की छत्रछाया में अतिक्रमण। उम्मीद की जानी चाहिए कि न्यायपालिका के भरोसे रेलवे अतिक्रमण के वायरस को खत्म करेगा।

Clouds will rain in these cities in the next few hours Faridabad News faridabadnews24 heavy rains will occur in many parts of the country today
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.