नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को होगा। सत्र में भाग लेने के लिए सदस्यों को कोरोना जांच की रिपोर्ट दिखानी होगा। सत्र से पहले भी विधायकों के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि कोई सदस्य किसी कारण वश जांच न करा सका हो तो जांच करा कर रिपोर्ट नेगेटिव आने पर सत्र में भाग ले सकें। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को विधानसभा से जुड़े लगभग 308 लोगों ने जांच कराई थी। इसमें से तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इसीलिए विधानसभा सत्र में भी कोविड प्रावधानों का पूरी तरह पालन कराने की तैयारी की गई है। सत्र में भाजपा सदस्य रेलवे किनारे झुग्गी में रहने वाले लोगों को मकान बनाकर देने का मुद्दा उठा सकते हैं।

विधानसभा की दर्शक दीर्घा में किसी को जाने की इजाजत नहीं होगी। इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर सभी सदस्यों को पहले ही जानकारी दे दी गई है। सदस्यों की टेबल पर रखा जाएगा सैनिटाइजरसत्र में सभी सदस्य एक-एक सीट छोड़कर सदन में बैठेंगे। सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सदस्यों की टेबल पर सैनिटाइजर भी रखा जायेगा। सत्र के दौरान सदस्यों को कार्यवाही संबंधी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी।
