Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » केंद्र सरकार के कदम का दिखने लगा असर, 2-3 दिन में प्याज की कीमतों में आएगी कमी

केंद्र सरकार के कदम का दिखने लगा असर, 2-3 दिन में प्याज की कीमतों में आएगी कमी

faridabadnews24By faridabadnews24September 16, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : प्याज की बढ़ती कीमतों के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों की हालत खराब है। आलम यह है कि लोग प्याज खरीदने से परहेज कर रहे हैं। वहीं, किचन की अहम जरूरतों में शुमार प्याज लोगों के बजट तक को प्रभावित कर रहा है। वहीं, प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने प्याज की सभी किस्मों के निर्यात (Export) पर रोक लगा दी है, ऐसे में सरकार के इस कदम से प्याज की दिल्ली-एनसीआर मार्केट में उपलब्धता बढ़ेगी जिससे कीमतें भी कम होंगी। इस बाबत दक्षिण दिल्ली स्थित ओखला सब्जी मंडी (Onion sellers at Okhla Sabzi Mandi) के प्याज विक्रेता का कहना है कि प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र सरकार के फैसले से  आने वाले दिनों में इसकी कीमतें प्रभावित होंगी। प्याज विक्रेता मोहम्मद ज़कारिया का कहना है कि यह आने वाले दिनों में प्याज की कीमत में बदलाव लाएगा। एक या दो दिनों में दरें कम से कम 2-3 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिर जाएंगी। बता दें कि प्याज के दाम 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं, जबकि टमाटर भी प्रति किलोग्राम 80 रुपये बिक रहा है।

पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर सब्जी मंडी (Ghazipur Sabzi Mandi) के सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बिहार समेत कई राज्यों में बाढ़ के कारण सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में सब्जी के दामों में इजाफा हुआ है, खासकर प्याज और टमाटर के दामों में।

वहीं, लोगों का कहना है कि हालात यह रहे तो प्याज के दाम 50 रुपये किलो से अधिक भी हो सकते हैं। वहीं, टमाटर के दाम 75-80 रुपये के बीच पहुंच चुके हैं। वहीं, फूल गोभी इस समय 100 रुपये किलो के दाम पर बिक रही है, लेकिन यह सीजनल सब्जी नहीं है, ऐसे में इसके खरीदार चुनिंदा ही हैं। फिलहाल आलू 30-35 रुपये किलो के भाव पर मिल रहा है, जबकि लौकी 30-40 रुपये किलो के बीच बिक रही है।

Faridabad News faridabadnews24 onion prices will come down in 2-3 days The central government's step has started showing effect
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.