फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी ने घर के पास कार्य करने वाली मजदूर महिला को खाना खिलाया व खाने के बाद उसको राशन व कुछ रुपये भी दान दिए। मनीषा जी का कहना है कि मदद के लिए जरूरी नही हमे बहुत बड़े स्तर पर कार्य करें, हम अपने आसपास पर नजर रखें तो बहुत से ऐसे लोग दिखाई देंगे जिन्हें कही से भी मदद नही मिलती है। ऐसी छोटी छोटी सेवाएं देकर भी हम ऐसे लोगों की कुछ हद तक मदद कर सकते हैं।

संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने मनीषा जी को नेक कार्यो के लिए शाबाशी दी व प्रेरित करते हुए कहा है कि वे ऐसे ही नेक नियत से कार्य करते हुए नेक रास्ते पर चलती जाएं।
