Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दंगों से जुड़ी FIR क्यों नहीं उपलब्ध करा रही पुलिस, विधायक अमानतुल्लाह ने उठाए गंभीर सवाल

दंगों से जुड़ी FIR क्यों नहीं उपलब्ध करा रही पुलिस, विधायक अमानतुल्लाह ने उठाए गंभीर सवाल

faridabadnews24By faridabadnews24September 17, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दंगों को लेकर दिल्ली विधानसभा की अल्पसंख्यक कल्याण कमेटी की बुधवार को बैठक हुई। इस दौरान दंगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में दिल्ली पुलिस द्वारा विधानसभा की कमेटी को दंगों से संबंधित एफआईआर की कॉपी उपलब्ध न कराए जाने का मुद्दा गर्म रहा। इस मुद्दे पर कमेटी अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान ने गृह सचिव को निर्देश दिया कि वे इस संबंध में पुलिस से स्पष्टीकरण मांगें कि दंगों से संबंधित एफआइआर उपलब्ध कराने से दिल्ली पुलिस क्यों बच रही है? उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि एफआइआर पब्लिक डोमेन में होनी चाहिए। बैठक में उत्तर-पूर्वी दिल्ली और शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट, दोनों जिलों के सभी उप जिला अधिकारी, गृह सचिव और राजस्व विभाग के डिविजनल कमिश्नर को तलब किया गया था।

बैठक में सीलमपुर के विधायक अब्दुर्रहमान, मुस्तफाबाद से विधायक हाजी यूनुस, विधायक जरनैल सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ऐसी पांचों एफआइआर पर भी चर्चा हुई, जिनमें पुलिस ने एक जैसी कहानी बनाकर एक ही समुदाय के लोगों के खिलाफ केस बना दिया। इन पांचों एफआइआर की न केवल कहानी एक जैसी है, बल्कि मजमून भी एक जैसा है। वहीं कई ऐसे वीडियो भी बैठक के बीच चलाए गए जिनमें दंगाइयों की सा़फ पहचान हो रही है, लेकिन पुलिस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। बैठक में फैजान नामक एक व्यक्ति का वीडिओ चलाया गया, जिसमें कई पुलिस वाले एक व्यक्ति को मार रहे हैं और नारे भी लगवा रहे हैं। इसके बाद उसकी मौत हो जाती है। कमेटी ने गृह सचिव से पूछा है कि इन दंगाइयों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?

पीड़ितों ने सुनाई आपबीती, कमेटी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बैठक में तीन ऐसे दंगा पीड़ितों को भी पेश किया गया। इनमें दंगे के दौरान दो महिलाओं का घर लूट लिया गया था। वहीं एक व्यक्ति के भाई की दंगे में मौत हो गई थी, लेकिन पुलिस ने आज तक एफआइआर नहीं लिखी। इन पीड़ितों ने सभी अधिकारयों को कमेटी के सामने अपनी आप बीती सुनाई। इसके बाद कमेटी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

नुकसान 90 हजार का, मुआवजा मिला 8 लाख

बैठक के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा मुआवजे को लेकर हुई। इसमें पाया गया कि मुआवजे के आवंटन पर काफी कोताही बरती गई है। कई केस ऐसे कमेटी के पटल पर रखे गए, जिनमें 8 से 10 लाख का नुकसान पाने वाले पीड़ितों को मात्र 20 से 30 हजार का ही मुआवजा दिया गया। वहीं, महज 90 हजार के नुकसान वालों को 8 लाख तक का का मुआवजा दे दिया गया। कमेटी अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान ने ऐसे सभी केसों पर पुन: विचार के आदेश दिए हैं।

Faridabad News faridabadnews24 MLA Amanatullah raised serious questions Why was the police not providing FIR related to the riots
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.