नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के टॉप एंड हॉट कपल की लिस्ट में शामिल हैं। निक और प्रियंका की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं दोनों की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। उन्होंने 1 दिसंबर, 2018 में शादी की थी। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजिल्स वाले घर में रहती हैं। वहां उनका घर बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। फैंस हमेशा से ही स्टार्स के घर को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। वे देखना चाहते हैं कि आखिर उनके फेवरेट स्टार का घर अंदर से दिखता कैसा है। वे किस तरह के आलिशान घर में रहते हैं। इसी बीच अब निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के घर की इनसाइड तस्वीरें सामने आई हैं। तो चलिए देखते हैं…

निक जोनस ने अपनी ब्यूटीफुल वाइफ प्रियंका चोपड़ा को लॉस एंजिल्स वाला घर तोहफे में दिया है। ये घर बेहद खूबसूरत होने के साथ ही इसमें फाइव स्टार वाली सारी सुविधाएं हैं। निक का ये घर किसी लग्जरी महल से कम नहीं है। सूत्रों की मानें तो निक और प्रियंका का ये घर 20,000 वर्ग फुट में बना हुआ है। वहीं इस आलिशान घर में 7 कमरे, 11 बाथरूम, मूवी थियेटर, बार, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल आदि हैं।इस घर का इंटीरियर भी काफी शानदार हैं। घर के हर कोने को काफी अच्छे से सजाया गया है। वहीं घर के अंदर हरियाली का भी पूरा ध्यान रखा गया है। सूत्रों के अनुसार, इस आलिशान घर की कीमत लगभग 150 करोड़ रुपए है।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं दोनों की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अक्सर एक-दूसरे पर अपने प्यार को जाहिर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं।
