Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पहले टीज़र में देखिए कैसे लक्ष्मण से लक्ष्मी बने अक्षय कुमार, ‘लक्ष्मी बम’ दिवाली पर होगी रिलीज़

पहले टीज़र में देखिए कैसे लक्ष्मण से लक्ष्मी बने अक्षय कुमार, ‘लक्ष्मी बम’ दिवाली पर होगी रिलीज़

faridabadnews24By faridabadnews24September 17, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘लक्ष्मी बम’ दिवाली पर रिलीज़ हो रही है। अक्षय ने ख़ुद इसकी पुष्टि की है। इसके साथ फ़िल्म को लेकर उन सभी अफ़वाहों पर विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि फ़िल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ ना करने पर विचार चल रहा है। फ़िल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी, जैसा कि पहले से नियोजित था।

अक्षय ने रिलीज़ डेट की घोषणा करते हुए ट्विटर पर इसकी एक झलक भी साझा की है, जिसमें उनका लक्ष्मण से लक्ष्मी बनने का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है। इसके साथ अक्षय ने लिखा- ”इस दिवाली आपके घरों में लक्ष्मी के साथ एक धमाकेदार बम भी आएगा। आ रही है लक्ष्मी बम 9 नवम्बर को, सिर्फ़ डिज़्मी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर। एक दीवाना कर देने वाले सफ़र के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि यह दिवाली लक्ष्मी बम वाली।”

लक्ष्मी बम की रिलीज़ डेट साफ़ ना होने की वजह से ऐसी अफ़वाहें भी आयीं कि सिनेमाघर खुलने के बाद इसे बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जा सकता है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि लक्ष्मी बम 9 सितम्बर को अक्षय कुमार के जन्मदिन पर रिलीज़ होगी। तारीख़ वही है, मगर महीना बदल गया है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस पर भी इसके रिलीज़ होने की चर्चा ख़बरों में रही थी। अगर कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघर बंद नहीं होते तो फ़िल्म इस साल ईद पर रिलीज़ हो गयी होती और सलमान ख़ान की राधे से टक्कर लेती। लक्ष्मी बम कथित तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली सबसे महंगी फ़िल्म है। रिपोर्ट्स आयी थीं कि फ़िल्म की डिज़्नी के साथ 125 करोड़ में डील हुई है।

हॉरर कॉमेडी लक्ष्मी बम तमिल ब्लॉबस्टर ‘मुनि 2- कंचना’ का आधिकारिक रीमेक है, जिसे राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया है। उन्होंने ही तमिल फ़िल्म को भी निर्देशित किया था। राघव का यह हिंदी सिनेमा में डेब्यू है। फ़िल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड रोल में हैं, जो अक्षय के साथ गुड न्यूज़ में काम कर चुकी हैं। इनके अलावा तुषार कपूर, शरद केलकर अश्विनी कालसेकर भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

'Laxmi Bomb' will be released on Diwali Faridabad News faridabadnews24 In the first teaser see how Akshay Kumar from Laxman to Laxmi
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.