फरीदाबाद : स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्यरत कीवा नेचुरल हेल्थ केयर सेंटर का स्वास्थ्य जागरूकता के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन 13 सितंबर को फरीदाबाद में आयोजित हुआ, जिसमें नवजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट चेयरमैन व चिकित्सक डॉ आशीष मौर्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे, डॉ मौर्य ने बताया वर्तमान जीवन शैली दूषित व मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता दिन प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है, नतीजा मानव शरीर जल्दी बीमार होने लग गया है, मिलावटी खाद्य पदार्थ, दूषित पानी, रेडिएशन, पॉल्यूशन, जैसी चीजें हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स जैसे मुक्त मूलक उत्पन्न करते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को दिन प्रतिदिन कमजोर कर देते हैं, जिससे हमें विभिन्न तरह की बीमारियां घेर लेती है, यदि खाद्य पदार्थों में उपरोक्त वस्तुओं से दूरी बनाकर शुद्ध व एंटी ऑक्सीडेंट व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाए और अपने जीवन चर्या में समुचित बदलाव करने से हम सब घातक बीमारियों से बच सकते हैं, भारत देश में विभिन्न तरह की पद्धतियां मेडिकल क्षेत्र में कार्यरत हैं, जिससे हर कोई अपना इलाज लेता है हर पद्धतियों का इलाज करने का तरीका व दवाइयां अलग है

सब कुछ भिन्न होते हुए भी सभी पद्धतियों में एक ही बात पर फोकस ज्यादा किया जाता है वह है हमारा खान-पान, रहन सहन और उचित मानक की पूर्ति करते हुए खाद्य पदार्थों का सेवन, जिससे शरीर को मजबूत किया जा सकता है, इसलिए जरूरी है प्रचुर मात्रा में पोषक तत्वों से युक्त व शरीर को मजबूती प्रदान करने वाले खाद्य पदार्थों का प्रयोग करना चाहिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीसी गुप्ता जी, एसएस त्रिपाठी, सुरेश जी, प्रशांत, अशोक शर्मा, के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे
