Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आइपीएल खेलते नजर आएंगे मोहित शर्मा व राहुल तेवतिया

आइपीएल खेलते नजर आएंगे मोहित शर्मा व राहुल तेवतिया

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : शनिवार से इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की शुरुआत हो रही है। कोरोना संकट के चलते इस बार आइपीएल का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के तीन शहरों में हो रहा है। आइपीएल में अपने शहर के दो युवा क्रिकेटर मोहित शर्मा व राहुल तेवतिया भी खेलते नजर आएंगे। मोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा हैं, जबकि राहुल तेवतिया इस बार राजस्थान रॉयल्स का अंग बने हैं। पड़ोसी जिले नूंह के ही एक क्रिकेटर शाहबाज अहमद पर भी सभी की नजरें रहेंगी। शाहबाज अहमद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल हैं, जिसकी कप्तानी विराट कोहली कर रहे हैं।

भारतीय टीम से भी खेल चुके मध्यम गति के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने वर्ष 2013 में आइपीएल से कॅरियर का आगाज किया था, तब वह महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किग्स से खेले। इसी वर्ष मोहित ने 15 मैचों में 20 विकेट लिए थे। वर्ष 2014 में मोहित ने 16 मैचों में 23 विकेट लिए थे। लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही मोहित को भारतीय टीम में चुना गया था। बाद में मोहित को साढ़े छह करोड़ रुपये में किग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा था। खैर बाद के वर्षों में मोहित के प्रदर्शन में गिरावट जरूर आई, पर वह आइपीएल का हिस्सा बने रहे। बाद में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा था।

सेक्टर-8 सीही निवासी एडवोकेट केपी सिंह तेवतिया के होनहार पुत्र राहुल तेवतिया लेग स्पिन गेंदबाज हैं। राहुल तेवतिया ने वर्ष 2014 में आइपीएल में पदार्पण किया था, तब उन्होंने तीन मैचों में दो ही विकेट लिए थे। राहुल गत वर्ष दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। नूंह के शाहबाज अहमद बनेंगे सनसनी

पड़ोसी जिले नूंह से शाहबाज अहमद आइपीएल की नई सनसनी साबित हो सकते हैं। बंगाल से रणजी ट्रॉफी खेलने वाले शाहबाज फरीदाबाद में रविद्र फागना क्रिकेट अकादमी में अभ्यास के लिए आते रहे हैं। अकादमी के कोच व पूर्व रणजी क्रिकेटर धर्मेंद्र फागना के अनुसार शाहबाज जबरदस्त हरफनमौला खिलाड़ी हैं। प्रथम श्रेणी के 13 मैचों में 559 रन ठोक चुके हैं और 37 विकेट भी ले चुके हैं। 57 रन पर सात विकेट लेकर शाहबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, जबकि टी-20 के 16 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं। धर्मेंद्र को उम्मीद है कि विराट कोहली उन्हें आइपीएल के पहले मैच में ही मौका दे सकते हैं।

Faridabad News faridabadnews24 Mohit Sharma and Rahul Teotia will be seen playing IPL
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.