Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » संयुक्त राष्ट्र तक रौशन किया देश का नाम, जानिये- कांच से रेत बनाने वाले उदित के बारे में

संयुक्त राष्ट्र तक रौशन किया देश का नाम, जानिये- कांच से रेत बनाने वाले उदित के बारे में

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2020No Comments3 Mins Read

दिल्ली  : कूड़े के पहाड़ राजधानी की सुंदरता को धूमिल तो कर ही रहे हैं, साथ ही हवा-पानी को दूषित कर पर्यावरण के लिए भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। दिल्ली में कांच के कबाड़ भी लोगों के लिए सिरदर्द पैदा करते के साथ ही पर्यावरण का नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए 18 वर्षीय उदित सिंघल (Udit Singhal) ने कांच से रेत बनाने की मुहिम चलाकर मिसाल पेश की है। ब्रिटिश स्कूल चाणक्य पुरी से स्कूली शिक्षा पूरी करने वाले उदित के कार्य को सराहते हुए संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें विश्व के 17 युवा प्रणेताओं की सूची में शामिल किया है। दो साल पहले उदित ने घरेलू कांच के कचरे को निस्तारण करने के लिए लोगों की जागरूक करने की मुहिम शुरू की थी। मुहिम को उन्होंने तेजी से आगे बढ़ाया और 65 लोगों की मदद से अब तक आठ हजार बोतलों को करीब 5 टन रेत में तब्दील कर चुके हैं।

संस्था बनाकर शुरू किया अभियान

संयुक्त राष्ट्र से सराहे जाने से उत्साहित उदित बताते हैं कि आमतौर पर कांच की बोतलें कबाड़ी ही घर से ले जाता था। इसके बाद इन बोतलों को री-साइकिल किया जाता था। प्रदूषण के चलते री-साइकिल प्लांट दिल्ली से बाहर कर दिए गए, जिसके बाद बोतलों की री-साइकिलिंग महंगी हो गई। उन्होंने देखा कि बोतलें लैंडफिल साइट पर फेंकी जाती हैं। इन बोतलों के निस्तारण के उद्देश्य से दो साल पहले उन्होंने इंटरनेट पर अध्ययन किया तो पाया कि कांच से रेत बनाई जा सकती है। इसके बाद उन्होंने पिता की मदद से कांच को रेत में बदलने वाली न्यूजीलैंड से साढ़े तीन लाख रुपये की मशीन मंगाई। उदित बताते हैं कि ‘ग्लास-टू-सैंड’ नाम से संस्था बनाकर उन्होंने दिल्ली में अभियान शुरू किया।

अब लंदन में पढ़ाई करेंगे उदित

शॉपिंग साइट्स पर बेच रहे कांच की रेत उदित ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर कांच की रेत बेच रहे हैं। इससे जो भी राशि आती है वह इसका उपयोग इसी कार्य को बढ़ाने में करते हैं। वह कुरियर या वालंटियर्स के जरिये बोलतों को एकत्रित करके रेत बनाते हैं। उदित अगले सप्ताह लंदन में पढ़ाई करने जा रहे हैं। उदित बताते हैं कि अक्सर देखने में आया है कि कुछ जालसाज पुरानी बोतलों में नकली माल भरकर बाजार में फिर से बेच देते हैं। ऐसे में बोतलें अगर रेत में तब्दील हो जाएंगी तो इन बोतलों में पुराना या घटिया माल भरकर लोग नहीं बेच सकेंगे।

ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण में काम आ सकती है रेत

दक्षिण भारत में ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के लिए कांच से बनी रेत का उपयोग किया जा सकता है। इन इमारतों को सीमेंट से संरक्षित नहीं किया जा सकता है। ऐसे में कांच से बनी रेत बहुत मजबूत साबित हो सकती है। इसके लिए फिलहाल सरकारी संस्था द्वारा परीक्षण किया जा रहा है।

Faridabad News faridabadnews24 know - about Udit The name of the country illuminated till the United Nations who makes sand from glass
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.