Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 200 मिलियन पार व्यूज़, MX Player पर आयी बॉबी देओल की वेब सीरीज़ ‘आश्रम’ का नया कारनामा

200 मिलियन पार व्यूज़, MX Player पर आयी बॉबी देओल की वेब सीरीज़ ‘आश्रम’ का नया कारनामा

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : 28 अगस्त को बॉबी देओल की वेब सीरीज़ आश्रम को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज़ किया गया था। प्लेटफॉर्म का दावा है कि दो हफ़्तों में सीरीज़ को 200 मिलियन यानि 20 करोड़ से अधिक बार स्ट्रीम किया जा चुका है, यानि लगभग इतने लोग इस सीरीज़ को देख चुके हैं। बता दें कि यह दावा एमएक्स प्लेयर ने अपने इंटरनल एनालिटिक्स के आधार पर 28 अगस्त से 12 सितम्बर की अवधि के लिए किया है।

इंस्टाग्राम पर एमएक्स प्लेयर के एकाउंट से इसकी जानकारी दी गयी है। इसके साथ लिखा गया है- आश्रम 200 मिलियन भक्तों के साथ मजबूत हो चुका है। मेहर आपकी। सहारा आपका। जपनाम। बता दें, आश्रम का निर्माण-निर्देशन प्रकाश झा ने किया है। सीरीज़ में चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, अध्ययन सुमन ने अहम भूमिकाएं निभायी हैं। इसकी कहानी हबीब फैज़ल ने लिखी है।

इससे पहले आश्रम ने महज़ पांच दिनों में 100 मिलियन स्ट्रीम्स या व्यूज़ हासिल करने का कारनामा किया था। एमएक्स प्लेयर पर यह सीरीज़ मुफ़्त देखी जा सकती है, यानि सब्सक्रिप्शन का कोई ख़र्च नहीं है। सीरीज़ की लोकप्रियता की एक वजह यह भी है।

आश्रम की कहानी एक ढोंगी बाबा निराला के आश्रम के इर्द-गिर्द घूमती है। बाबा के भक्तों की एक विशाल फौज है, जो उन पर आंख बंद करके भरोसा करती है। बॉबी बाबा के रोल में हैं। दर्शन कुमार ने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है, जो बाबा के आश्रम में निकले नरकंकालों और शवों की घटना की जांच कर रहा है। आश्रम के पहले सीज़न में 9 एपिसोड्स हैं।

बता दें कि इससे अलावा नेटफ्लिक्स पर बॉबी देओल की फ़िल्म क्लास ऑफ़ 83 रिलीज़ हुई थी, जिसको लेकर उनकी काफ़ी तारीफ़ हुई थी। फ़िल्म को क्रिटिक्स ने भी अच्छे रिव्यूज़ दिये थे। क्लास ऑफ़ 83 पीरियड फ़िल्म है, जिसमें बॉबी ने पुलिस अकादमी के डीन विजय सिंह का रोल निभाया था। मुंबई में अडरवर्ल्ड से निपटने के लिए कैसे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पुलिस अफ़सरों की शुरुआत होती है, वो भी क्लास ऑफ़ 83 में दिखाया गया।

200 million views Faridabad News faridabadnews24 new act of Bobby Deol's web series 'Ashram' on MX Player
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.