Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » समाप्त हुई निजी टैंकरों व आर.ओ संचालकों की हड़ताल पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना के हस्तक्षेप के बाद

समाप्त हुई निजी टैंकरों व आर.ओ संचालकों की हड़ताल पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना के हस्तक्षेप के बाद

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद   : एनआईटी क्षेत्र में निजी टैंकरों व आर.ओ. संचालकों के खिलाफ निगम द्वारा की गई कार्यवाही के विरोध में शुक्रवार को शुरू हुई हड़ताल क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना के हस्तक्षेप के बाद आखिरकार आज समाप्त हो गई। निजी टैंकर संचालक और आर.ओ. प्लांट चलाने वाले लोग संयुक्त रूप से पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना से उनके नवादा स्थित निवास पर मिले और उन्हें निगम द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत करवाया। उनकी पूरी बात सुनने के बाद पूर्व विधायक भड़ाना ने इस मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला उपायुक्त यशपाल यादव, नगर निगम आयुक्त यश गर्ग व पुलिस कमिश्रर ओ.पी. सिंह से बातचीत कर उन्हें इस पूरे मामले से अवगत करवाया कि इस हड़ताल का सीधा असर लोगों पर पड़ रहा है और क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा है। कालोनियां ही नहीं बल्कि औद्योगिक इकाईयों में भी पानी की किल्लत का प्रभाव देखने को मिल रहा है।

 

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व नगर निगम आयुक्त यश गर्ग ने नगेंद्र भड़ाना की बात को गंभीरता से लेते हुए तुरंत हड़ताल को खत्म करने के निर्देश दिए और जिसके बाद निजी टैंकरों व आर.ओ. संचालकों ने पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना का आभार जताया और क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी। पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि फरीदाबाद में गिरता जलस्तर एक चिंता का विषय है और इसको लेकर एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 8 वार्डाे की एक कमेटी बनाई जाएगी,  हस्ताक्षर अभियान चलाकर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ज्ञापन सौंपेंगी, जिसमें यह मांग रखी जाएगी कि फरीदाबाद में बरसात के समय यमुना के साफ पानी एकत्रित करके उसे पम्पिंग के द्वारा बडखल झील को भरा जाए वहीं इस यमुना के पानी को अरावली में खनन के दौरान बने गड्ढों में भरकर उसे साफ करके पानी की सप्लाई की जाए, इससे न केवल फरीदाबाद बल्कि गुरूग्राम, सोहना सहित एनसीआर क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या काफी हद तक खत्म होगी वहीं यहां मछली पालन आदि व्यवसाय करके युवाओं को रोजगर के अवसर भी मिलेंगे।

 

अगर यह योजना कारगर साबित हुई तो न केवल फरीदाबाद में पानी की किल्लत दूर हो जाएगी बल्कि एनसीआर में भी व्याप्त जल संकट काफी हद तक कम हो जाएगा। श्री भड़ाना ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जनहितैषी इस योजना को बिना किसी देरी से स्वीकृति दे देंगे और यह योजना पूरे फरीदाबाद के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

Faridabad News faridabadnews24 The strike of private tankers and RO operators ended after the intervention of former MLA Nagendra Bhadana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.