Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जननायक जनता पार्टी फरीदाबाद के अध्यक्ष बने अरविंद भारद्वाज को रविन्द्र पाराशर एडवोकेट ने दी बधाई

जननायक जनता पार्टी फरीदाबाद के अध्यक्ष बने अरविंद भारद्वाज को रविन्द्र पाराशर एडवोकेट ने दी बधाई

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2020No Comments2 Mins Read
फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी फरीदाबाद के अध्यक्ष बने अरविंद भारद्वाज को रविन्द्र पाराशर एडवोकेेट ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके साथ सन्नी पाराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे। जननायक जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर संगठन विस्तार के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रधानों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद जिला प्रधानों की सूची जारी की और नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई दी।

 

 

पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि अंबाला ग्रामीण में जिला पार्षद दलबीर पूनिया, अंबाला सिटी में पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरपाल कंबोज, भिवानी में फिर से विजय सिंह गोठड़ा और दादरी में दोबारा नरेश द्वारका को जिला प्रधान के पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह फरीदाबाद ग्रामीण में पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तेजपाल डागर, फरीदाबाद सिटी में पार्टी के प्रवक्ता अरविंद भारद्वाज, फतेहाबाद में फिर से सुरेंद्र लेगा, गुरुग्राम में पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रिषि राज राणा, हिसार में जेजेपी के पूर्व विधानसभा उम्मीदवार रमेश गोदारा जाखोद खेड़ा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

 

निशान सिंह ने बताया कि जेजेपी ने झज्जर में फिर से राकेश जाखड़, जींद में दोबारा कृष्ण राठी, कैथल में जेजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं सरपंच रामफल, करनाल में इंद्रजीत गोराया, कुरुक्षेत्र में कुलदीप झखवाला, महेंद्रगढ़ में मंजू चौधरी को जिला प्रधान नियुक्त किया है। वहीं नूंह में पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद जिला प्रभारी और पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तैय्यब हुसैन घासेडिया जिला प्रधान होंगे। उन्होंने बताया कि पलवल में सुरेंद्र सरोत, पंचकुला ग्रामीण में भाग सिंह दमदमा, पंचकुला सिटी में जेजेपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ओपी सिहाग, पानीपत में सुरेश काला, रोहतक में बलवान सुहाग, सोनीपत में पदम सिंह दहिया को दोबारा अपने-अपने जिले की कमान सौंपते हुए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं सिरसा में पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सर्बजीत मसीतां, रेवाड़ी में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्याम सुंदर सभरवाल और यमुनानगर में पूर्व विधायक अर्जुन सिंह गुर्जर जेजेपी के जिला प्रधान होंगे।

Faridabad News faridabadnews24 Ravindra Parashar Advocate congratulated Arvind Bhardwaj on becoming president of Jananayak Janata Party Faridabad
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.