Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » किसानों के साथ किया विश्वासघात भाजपा सरकार ने : मनोज अग्रवाल

किसानों के साथ किया विश्वासघात भाजपा सरकार ने : मनोज अग्रवाल

faridabadnews24By faridabadnews24September 19, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद  : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 3 कृषि विधेयकों को लेकर अब किसानों के साथ-साथ विपक्षी दलों ने भी इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी को लेकर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि कृषि विधेयकों के जरिए केंद्र सरकार देश के अन्नदाता पर कुठाराघात करने जा रही है, लेकिन कांग्रेस किसानों का दमन और उन्हें प्रताडि़त नहीं होने देगी। उन्होंंने कहा कि भाजपा की तानाशाही सरकार में किसानों से विधेयक के खिलाफ आवाज उठाने का संवैधानिक अधिकार छीना जा रहा है।

शांतिपूर्वक किसानों पर प्रदर्शन करने पर लाठी बरसाई जा रही है और भाजपा सरकार काले अध्यादेशों के खिलाफ किसानों की आवाज को दबा देना चाहती है। यहां जारी एक प्रेस बयान में मनोज अग्रवाल ने कहा कि कृषि विधेयक में ऐसा एक क्लॉज नहीं है, जिससे किसानों को संरक्षण मिल सके, सारे क्लॉज जो हैं, वो ये हैं कि पूंजीपति लोग कैसे आज की तारीख में बिना किसी रेगुलेशन के, बिना किसी सुपरविजन के कैसे देश के किसानों को और शोषित करें। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी-सब्जी मंडी (एपीएमसी)को खत्म करने से ‘कृषि उपज खरीद व्यवस्था’ पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। ऐसे में किसानों को न तो ‘न्यूनतम समर्थन मूल्य’ (एमएसपी) मिलेगा और न ही बाजार भाव के अनुसार फसल की कीमत। कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल ने कहा कि देश के मजदूर-किसान व कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता ‘सडक़ से संसद तक’ इन काले कानूनों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष लड़ेंगे। हमारी बुलंद आवाज को बहुमत की गुंडागर्दी से नहीं दबाया जा सकता।

 

 

उन्होंने कहा कि हमारा हरियाणा एक कृषि प्रधान प्रदेश है और किसान देश का अन्नदाता है और किसानों के साथ ही सरकार तानाशाही रवैया अपनाएगी तो यह देश कैसे उन्नति करेगा? उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा के नेतृत्व में आगामी 21 सिंतबर को प्रदेशभर में धरने, प्रदर्शन के माध्यम से अन्नदाताओं की आवाज को बुलंद करने हेतु जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन  सौपें जाएंगे, जिसके माध्यम से केंद्र व प्रदेश की गूंगी बहरी भाजपा सरकार को नींद से जगाने का काम किया जाएगा।

BJP government betrayed farmers: Manoj Aggarwal Faridabad News faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.