Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कर्मचारियों की छंटनी के खिलाफ प्रदर्शन आऊटसोर्सिंग नीति पार्ट 1-2 में ठेके पर लगे

कर्मचारियों की छंटनी के खिलाफ प्रदर्शन आऊटसोर्सिंग नीति पार्ट 1-2 में ठेके पर लगे

faridabadnews24By faridabadnews24September 22, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : नव चयनित क्लर्को की ज्वाइनिंग के बाद नगरपालिका, परिषदों व नगर निगमों में सालों से आऊटसोर्सिंग नीति पार्ट 1 व 2 में ठेके पर लगे क्लर्कों व कम्पयूटर आपरेटरों की छंटनी के खिलाफ आज निगम मुख्यालय कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कर्मचारी जुलूस लेकर निगम आयुक्त के आवास पर पहुंचे जहां निगम आयुक्त को आंदोलन का नोटिस दिया। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने छंटनी पर रोक नहीं लगाई और छंटनी किए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस नहीं लिया तथा मानी गई मांगों को लागू नहीं किया तो संघ 23 सितंबर को रोहतक में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित कर हड़ताल की घोषणा करने के लिए मजबूर कर होगा। आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान गुरुचरण खंडिया ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव सोहनपाल झिझोटिया ने किया।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप महासचिव सुनील चिंडालिया, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलबीर सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में 4015 क्लर्कों की भर्ती की गई है। जिसमें से 544 क्लर्क पालिका, परिषदों व नगर निगमों में भेजे गए है। 544 क्लर्कों की ज्वाईनिंग के बाद पानीपत में 10, रोहतक में 36, घरोंडा में दो क्लर्कों को नौकरी से निकाल दिया गया है। उन्होंने शंका जाहिर करते हुए कहा कि नवनियुक्त क्लर्कों की ज्वाईनिंग के बाद लगभग 600 ठेका प्रथा में लगे क्लर्कों की छंटनी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्रफल व आबादी एवं कार्य के अनुपात में नए पद सृजित किए जाए तो क्लर्कों की छंटनी को टाला जा सकता है, लेकिन सरकार ठेका प्रथा मेंं लगे क्लर्कों की छंटनी को टालने की बजाए नौकरी से हटाने पर अड़ी है।

उन्होंने ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा छंटनी को बर्दाश्त नहीं करेगा। संघ ने इस छंटनी के विरोध स्वरूप 16 सितम्बर को ही सरकार को आन्दोलन का नोटिस भेज दिया है। श्री शास्त्री ने आरोप लगाया कि विभाग के मंत्री द्वारा किए वायदे के बावजूद विभाग ने पालिकाओं, परिषदों व निगमों के कर्मचारियों पर सभी पत्र समान रूप से लागू नहीं किए गए तथा छंटनीग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया गया तथा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों की भांति विभागीय रोल पर करने समान काम-समान वेतन देने, 4 हजार रुपये जोखिम भत्ता देने, कोरोना से मौत होने पर मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपये विशेष आर्थिक सहायता राशि देने का वादा पूरा नहीं किया है। जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

उन्होंने सभी ठेका प्रथा अनुबंधित कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने सहित कई अन्य मांगों को पूरा न करने का भी सरकार पर आरोप लगाए। आज के इस प्रदर्शन में अन्य के अलावा कर्मी नेता नानक चंद खैरालिया, प्रकाश प्रचारी, ड्राइवर यूनियन के सचिव परसराम अधाना, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन के नेता दीपचंद हंस, अजीत रावत, विशाल पारचा, आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा के ड्राइवरों के प्रधान वेद भड़ाना, आउटसोर्सिंग क्लर्को के नेता योगेश शर्मा, सतीश कुमार, वैभव, राजेश कुमार, अमन रोहिल्ला, सीमा, डिंपल, सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता जितेंद्र छाबड़ा, प्रेमपाल, नरेश भगवाना, राजवीर चिंडालिया, महेंद्र कुडिय़ा, ललित, रघुवीर चौटाला, दर्शन सिंह सोया, विजय चिंडालिया, राकेश चिंडालिया, महिला नेता शकुंतला, ज्ञानवती, कविता, सत्तो देवी, सुनीता भी शामिल रही।

Faridabad News faridabadnews24 Protests against layoffs of employees engaged in outsourcing policy Part 1-2
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.