Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » सरकारी में 4 से 5 और निजी में 10 से 15 फीसदी बच्चों की रही उपस्थिति, पांच माह 29 दिन बाद खुले स्कूल

सरकारी में 4 से 5 और निजी में 10 से 15 फीसदी बच्चों की रही उपस्थिति, पांच माह 29 दिन बाद खुले स्कूल

faridabadnews24By faridabadnews24September 22, 2020No Comments4 Mins Read

पलवल: अभिभावक अभी बच्चों को भेजने को नहीं हैं तैयार, क्लासरूम से पहले सभी की हो रही थर्मल स्कैनिंग तमाम जद्दोजहद के बाद सरकार के आदेश पर 5 माह 29 दिन बाद सोमवार से सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल खोल दिए गए। 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं क्लास के बच्चों को बुलाया गया था। स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति बहुत कम रही। स्कूल में प्रवेश करने से पहले सभी स्कूलों में विद्यार्थियों की थर्मल स्कैनिंग कर हाथ सेनिटाइज कराए गए। इसके अलावा क्लासरूम में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा।

बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों को स्कूल तक छोडऩे पहुंचे थे लेकिन किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। लंबे अंतराल के बाद स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह के साथ साथ डर का भी माहौल था। अभी स्कूलों में केवल उन्हीं बच्चों को बुलाया जा रहा है जिन्हें किसी विषय के सवाल समझने में परेशानी आ रही है। शिक्षा विभाग व प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की मानें तो पहले दिन सरकारी स्कूलों में करीब चार से पांच फीसदी और निजी स्कूलों में 10 से 15 फीसदी बच्चे ही उपस्थित हुए। इन्हें बुलाने से पहले उनके अभिभावकों से मंजूरी ली गई है। बगैर अभिभावकों की अनुमति से किसी भी छात्र को नहीं बुलाया जा रहा। शिक्षा विभाग का यह भी कहना है कि सभी की ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में अभी नियमित कक्षाएं नहीं चलेंगी।बच्चों को स्कूल में बुलाने से पहले कोरोना सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सभी बच्चों की गेट के बाहर ही थर्मल स्कैनिंग और हाथ सेनिटाइज कराए जा रहे थे।

स्कूलों में मास्क लाना अनिवार्य है। इसके अलावा क्लास रूम में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है। क्लासरूम में एक सीट पर सिर्फ एक ही बच्चे के बैठने की व्यवस्था है। शिक्षा विभाग के मुताबिक अभी स्कूलों में नियमित कक्षाएं नहीं चलेंगी। 9, 10, 11 और 12वीं क्लास के बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें मैसेज भेजकर स्कूल बुलाया जा रहा है। वह भी उनके अभिभावकों की मंजूरी मिलने के बाद। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कौर वर्मा के अनुसार जिन बच्चों को किसी विषय में कोई सवाल समझ नहीं आ रहा वही बच्चे स्कूल आकर संबंधित विषय के शिक्षक से सवाल हल करा सकते हैं।

जिले में कुल 65 हाईस्कूल व सी. सेकेंडरी में 429 बच्चों की उपस्थिति रही

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि पहले दिन सरकारी स्कूलों में महज चार से पांच फीसदी बच्चे आए। उन्होंने कहा जिले में कुल 65 हाईस्कूल और सीनियर सेकेंडरी में कुल 429 बच्चों की उपस्थिति रही। उन्होंने बताया कि अनुमान के तहत इनकी उपस्थिति करीब 4 से 5 फीसदी रही। उधर फरीदाबाद प्रोग्रेसिव स्कूल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष नरेंद्र परमार और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान रमेश डागर ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों में ओवरऑल 10 से 15 फीसदी बच्चों की उपस्थिति कही।

पलवल में 55 फीसदी बच्चे पहुंचे

पलवल के निजी स्कूलों में पहले दिन 50 से 60 प्रतिशत बच्चे स्कूल पहुंचे। जीवन ज्योति स्कूल के एमडी वीरेंद्र गहलौत ने बताया कि पहले दिन 50 फीसदी से अधिक बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल में कोरोना से बचाव के पूरे इंतजाम किए गए हैं। एसपीएस स्कूल के चेयरमैन सुरेश भारद्वाज के अनुसार पहले दिन स्कूल में बच्चों की संख्या कुछ कम जरूर रही, लेकिन एक-दो दिन में नौवीं से बारहवीं तक के सभी बच्चे स्कूल पहुंचेंगे। धर्म पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एवं निजी स्कूल एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन अग्रवाल का कहना था कि इस वर्ष स्कूल बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ा है। अभी भी समय है बच्चे पढ़ाई को कवर कर सकते है।

एसओपी का पालन करना अनिवार्य

सरकार के आदेश पर स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया है। सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को एसओपी का पालन करना अनिवार्य है। बगैर थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइज के किसी भी बच्चे को स्कूल के अंदर आने की अनुमति नहीं है। इसका सख्ती से पालन किया जाएगा। अभी नियमित कक्षाएं नहीं चलेंगी। इसलिए स्कूल उन्हीं बच्चों को बुलाएं जिन्हें विषय को समझने में दिक्कत हो रही है।

-सतेंद्र कौर वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी फरीदाबाद

4 to 5 percent of attendance in government and 10 to 15 percent of children in private attendance Faridabad News faridabadnews24 schools open after five months 29 days
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.