Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दीपिका पादुकोण को भेज सकती है समन, फिल्म उड़ता पंजाब के प्रोड्यूसर से NCB की पूछताछ

दीपिका पादुकोण को भेज सकती है समन, फिल्म उड़ता पंजाब के प्रोड्यूसर से NCB की पूछताछ

faridabadnews24By faridabadnews24September 23, 2020No Comments2 Mins Read

मुंबई : सुशांत केस में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) फिल्म उड़ता पंजाब के प्रोड्यूसर मधु मंटेना वर्मा से पूछताछ कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की टैलेंट मैनेजर जया साहा के साथ ड्रग चैट में नाम सामने आने पर एनसीबी ने मधु मंटेना को समन भेजा था। मंगलवार को जया साहा के साथ-साथ एक टैलेंट कंपनी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर से एजेंसी ने पूछताछ की। अधिकारी के मुताबिक इसी सप्ताह फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरों को एनसीबी पूछताछ के लिए बुला सकती है। इनमें आज के दौर की बड़ी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हो सकता है।

एनसीबी ने मंगलवार को टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी क्वान (केडब्ल्यूएएन) के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को पूछताछ के लिए बुलाया। दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश इसी कंपनी में काम करती है। एनसीबी ने करिश्मा को भी बुलाया था। लेकिन, उसने अपने वकील के माध्यम से मंगलवार को एनसीबी के सामने उपस्थित रह पाने में असमर्थता जाहिर की। लेकिन, सुशांत की पूर्व टैलेंट मैनेजर जया साहा मंगलवार को एनसीबी कार्यालय में मौजूद थी। जया एवं श्रुति मोदी से एनसीबी ने सोमवार को भी पूछताछ की थी।

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि बॉलीवुड ड्रग कनेक्शन मामले में इसी सप्ताह अभिनेत्री सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर एवं फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। अब तक गिरफ्तार किए गए करीब 19 लोगों से पूछताछ एवं कुछ वाट्सएप चैट में इनके नाम सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, करिश्मा प्रकाश से पूछताछ के बाद जरूरत हुई तो दीपिका पादुकोण को भी एनसीबी समन भेज सकता है।

बता दें कि इन सितारों के ड्रग रैकेट में शामिल होने की जानकारी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच के दौरान मिली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सुशांत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती और उसकी टैलेंट मैनेजर जया साहा की वाट्सएप चैट सामने आई। इसी चैट से एक के बाद एक बॉलीवुड की कडि़यां जुड़ती जा रही हैं। रिया चक्रवर्ती, उसका भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के पूर्व स्टाफ दीपेश सावंत एवं सैमुअल मिरांडा सहित अब तक 19 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें बॉलीवुड में नशीले पदार्थो की खुदरा खरीद-फरोख्त करनेवाले भी शामिल हैं। इन सबसे पूछताछ में बॉलीवुड के कई चíचत नाम सामने आ चुके हैं। एनसीबी इन सभी से पूछताछ करके बॉलीवुड के ड्रग कनेक्शन की तह में जाना चाहता है।

Faridabad News faridabadnews24 film Udta Punjab producer NCB can interrogate producer of Deepika Padukone
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.