Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 15 अक्टूबर से होगी रात्रि गश्त दिल्ली के इन 18 हॉट स्पॉट पर

15 अक्टूबर से होगी रात्रि गश्त दिल्ली के इन 18 हॉट स्पॉट पर

faridabadnews24By faridabadnews24September 23, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण एवं संरक्षण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने कहा कि प्रदूषण के लिहाज से दिल्ली के सभी 18 हॉट स्पॉट पर 15 अक्टूबर से रात्रि गश्त भी शुरू की जाएगी। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि और कहां-कहां ज्यादा प्रदूषण होता है। अगर नए क्षेत्र मिलते हैं तो हॉट स्पॉट की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। मंगलवार को दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ ईपीसीए ने इन हॉट स्पॉट की समीक्षा बैठक की। ईपीसीए अध्यक्ष भूरेलाल ने इन सभी हॉट स्पॉट की निगरानी लगातार करते रहने, यहां प्रदूषण कम करने के लिए हर संभव प्रयास करने और नए हॉट स्पॉट के लिए भी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

प्लास्टिक कचरे का निस्तारण भी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के अनुरूप ही सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। कोरोना काल में कोविड-19 कचरा प्रदूषण का सबब नहीं बन जाए, इसके लिए स्थानीय निकायों को भी इसका एकत्रीकरण और निस्तारण दोनों तय नियमों के तहत करने को कहा गया। ईपीसीए अध्यक्ष ने यह भी कहा कि 15 अक्टूबर से दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो जाएगा, जोकि 15 मार्च तक लागू रहेगा। इस दौरान हवा प्रदूषित नहीं हो, इसके निमित्त समय रहते हर आवश्यक कदम उठाए जाने अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक इन हॉट स्पॉट का प्रदूषण थामने को जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे संतोषजनक हैं। ऐसे में अब एक सप्ताह बाद फिर से इन सभी हॉट स्पॉट की स्थिति को लेकर एक बार फिर समीक्षा बैठक की जाएगी।

दिल्ली के 18 हॉटस्पॉट

  1. नरेला
  2. बवाना
  3. मुंडका
  4. वजीरपुर
  5. रोहिणी
  6. आर के पुरम
  7. ओखला
  8. जहांगीरपुरी
  9. आनंद विहार
  10. विवेक विहार
  11. पंजाबी बाग
  12. मायापुरी
  13. द्वारका
  14. आजादपुर मंडी
  15. पंजाबी बाग
  16. पीरागढ़ी
  17. रोहतक रोड
  18. गांधीनगर
Faridabad News faridabadnews24 Night patrolling will take place at these 18 hot spots in Delhi from October 15
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.