मॉडल और एक्टर पूनम पांडे अपने पति सेम बॉम्बे के साथ रोमांटिक हनीमून पर थीं. जहां किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. ये झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि पूनम को सेम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी. हालांकि बाद में गोवा की एक अदालत ने फिल्म निर्माता सैम बॉम्बे को सशर्त जमानत दे दी जिन्हें अपनी अदाकारा पत्नी पूनम पांडेय से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इस घटना के बाद पूनम ने इस शादी को तोड़ने का फैसला किया है

पूनम ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है इससे पहले भी सेम की वजह से उन्हें अस्पताल तक जाना पड़ा है. बता दें, एक्ट्रेस ने सोमवार देर रात शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति ने उनसे मारपीट और छेड़छाड़ की तथा गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी. पूनम ने अपनी शिकायत में कहा कि सोमवार रात को उनके पति ने शारीरिक शोषण किया और मारपीट की.बता दें, इंटरनेट सनसनी पूनम पांडे ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड सेम बॉम्बे से गुपचुप शादी रचा ली थी.
