Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कोर्ट से मिली इजाजत, अब जेल में भी रिया के भाई शौविक से पूछताछ करेगी NCB

कोर्ट से मिली इजाजत, अब जेल में भी रिया के भाई शौविक से पूछताछ करेगी NCB

faridabadnews24By faridabadnews24September 24, 2020No Comments3 Mins Read

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी को एक बाद एक कई अहम सुराग मिलते जा रहे हैं। यही वजह है कि ड्रग्स केस की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई बॉलीवुड सेलेब्स एनसीबी की रडार पर आते जा रहे हैं। फिलहाल, सुशांत सिंह ड्रग्स मामले में एक ओर जहां रिया मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं, वहीं उनका भाई शौविक तलोजा जेल में हैं। इस बीच एनसीबी को रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती का बयान दर्ज करने और जेल जाने की इजाजत मिल गई है।

स्पेशल एडीपीएस अदालत ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी को तलोजा जेल जाने और रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के कुक दीपेश सावंत का बयान दर्ज करने की इजाजत दे दी है। बता दें कि सुशांत सिंह ड्रग्स मामले में शौविक और दीपेश न्यायिक हिरासत में हैं। एनसीबी ने अदालत में कहा था कि शौविक चक्रवर्ती ने कई अन्य लोगों के साथ ड्रग्स का लेनदेन किया था। एनसीबी ने शौविक और मिरांडा को हिरासत में लेकर इन दोनों का एक दूसरे से सामना कराया है। काफी पूछताछ के बाद शौविक को नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंसिस (एनडीपीएस) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत रात में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने अदालत से कहा था कि अन्य मामले सामने आये हैं जहां परिहार का शौविक और मिरांडा से संपर्क हुआ था।

एनसीबी ने बताया था कि मामले में पहले गिरफ्तार आब्देल बासित परिहार ने शौविक के साथ अपने संपर्कों के बारे में बताया। अदालत को बताया गया था कि शौविक की हिरासत इसलिए भी जरूरी है क्योंकि एनसीबी को अन्य गिरफ्तार आरोपियों के साथ उसका सामना कराना होगा। एनसीबी राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थ वाले एंगल से एनडीपीएस कानून की आपराधिक धाराओं के तहत जांच कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में उसके साथ एक रिपोर्ट साझा की थी। सुशांत राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और एनसीबी विभिन्न कोणों से जांच कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे। उनकी प्रेमिका रहीं रिया चक्रवर्ती पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई के एक दल ने मौत के मामले में जांच के सिलसिले में शनिवार को एक बार फिर राजपूत के बांद्रा स्थित फ्लैट का दौरा किया। सीबीआई की टीम के साथ राजपूत के रसोइये नीरज तथा केशव और उनके साथ फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी थे।

Faridabad News faridabadnews24 now NCB will interrogate Riya's brother Shouvik even in jail Permission from court
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.