Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बिहार के अररिया जिले के तीन मजदूरों की दबकर मौत ,पंजाब में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से

बिहार के अररिया जिले के तीन मजदूरों की दबकर मौत ,पंजाब में निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से

faridabadnews24By faridabadnews24September 24, 2020No Comments2 Mins Read

बिहार के अररिया जिले के तीन मजदूरों की मौत पंजाब में हुए एक हादसे में हो गई। जानकारी के अनुसार पंजाब के पटियाला के डेराबस्सी में गुरुवार की सुबह एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरने से सिकटी के तीन मजदूर की दबकर मौत हो गई।

मृतकों में तीरा खारदह सरदार टोला वार्ड संख्या चार के बटोही सरदार (50 वर्ष) पिता सीताराम सरदार, वार्ड संख्या पांच के रमेश सरदार (40 वर्ष) पिता स्व. फागु सरदार व गोपी चंद सरदार (54 वर्ष) पिता स्व. अनूप लाल सरदार शामिल हैं। ग्रामीण समाजसेवी सुमन कुमार झा और रामसेवक सरदार ने बताया कि गांव के दर्जनों मजदूर वर्षों से दूसरे राज्यों में मजदूरी करते हैं। कोरोना संकट के बीच सभी सरकारी व्यवस्था से घर आये थे। फिर दो माह पहले ठेकेदार सभी को बस द्वारा लेकर गए थे। घटना उस समय हुई जब सुबह लगभग नौ बजे ये सभी मजदूर नये मकान की छत प्लास्टर करने की तैयारी कर रहे थे। अचानक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से तीनों मलबे के नीचे दब गये। बचाव दल और लोग जबतक पहुँचे तीनों ने दम तोड़ दिया था। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। मृतकों के परिजन बदहवास हैं। उनके रोदन-क्रंदन से हर कोई गमगीन हैं।

Faridabad News faridabadnews24 roof collapse of under-construction house in Punjab Three laborers died in Bihar's Araria district
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.