फरीदाबाद : फरीदाबाद में आए दिन कोई ना कोई घटना घटित होती रहती है और ऐसे ही एक घटना मुजेसर गांव से सटे आजाद नगर जोकि रेलवे पटरियों के किनारे बसा हुआ है वहां से घटना घटित हुई थी। जिसमें 15 साल का एक लड़का और 16 साल की एक लड़की घर से 3 दिनों से गायब थे ।उनका कुछ भी ठिकाना पता नहीं चल रहा था की आखिर वह कहां गए हैं लेकिन मुजेसर थाने की पुलिस द्वारा दोनों बच्चों को बाटा पुल के नीचे से पकड़ा गया।

मुजेसर थाने के SHO श्री राम जी ने अपने पुलिस अधिकारियों की सहायता से इन बच्चों को ढूंढ निकाला और इनके परिजनों को सौंप दिया आज एक और मिशाल फरीदाबाद की पुलिस ने कायम किया। परिजनों ने मुजेसर थाने के SHO श्री राम जी का बहुत आभार प्रकट किया।
