फरीदाबाद : एस्लान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कालेज के छात्रों के पैरेंट्स ने शुक्रवार को डीसी से मुलाकात कर आरोप लगाया कि वाईएमसीए युनिवर्सिटी शैक्षिक सत्र 2019-20 में कालेज में दाखिल हुए छात्रों से शत्रुतापूर्ण व्यवहार कर रही है। वाईएमसीए युनिवर्सिटी ने अभी तक फस्ट समेस्टर का परिणाम तक धोषित नहीं किया है और ना ही कालेज की 2019-20 की एफिलिएशन दी। जिसके कारण अंडर ग्रेजुएट के करीब पांच सौ छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

पैरेंट्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त यशपाल यादव से उनके कार्यकाल में मुलाकात की ओर ज्ञापन सौंपा। जिसमें इस मामले में मध्यस्थता करते हुए मामले का शीध्र निपटान करने की मांग की है। हरियाणा अभिभावक एकता मंच के प्रदेश संरक्षक व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान सुभाष लांबा के नेतृत्व में डीसी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में कैलाश चंद,वीके दूबे,हरीश गंभीर, शैलेन्द्र,पवन भारद्वाज व विजय शर्मा शामिल में थे। डीसी ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि शीध्र एस्लान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कालेज व वाईएमसीए युनिवर्सिटी प्रशासन और पीड़ित पैरेंट्स के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक कर मामले का निपटारा करने के गंभीर प्रयास किए जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि अगर मसले का बातचीत से समाधान नही हुआ तो मजबूरी वश पैरेंट्स व छात्र वाईएमसीए युनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने पर मजबूर हो सकतें हैं।
