Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पंडित दीनदयाल उपाध्याय संदर्भ अनुभाग जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने पुस्तकालय में स्थापित किया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय संदर्भ अनुभाग जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने पुस्तकालय में स्थापित किया

faridabadnews24By faridabadnews24September 25, 2020No Comments2 Mins Read

फरीदाबाद : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के केन्द्रीय पुरस्तकालय में आज अंत्योदय व एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके जीवन दर्शन और रचनाओं का एक संदर्भ अनुभाग स्थापित किया है।

कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय केन्द्रीय पुस्तकालय में संदर्भ अनुभाग का शुभारंभ किया तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी 104वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के डीन एवं पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. आशुतोष दीक्षित, लाइब्रेरियन डाॅ. पीएन बाजपेयी तथा निदेशक, युवा कल्याण डाॅ. प्रदीप डिमरी भी उपस्थित रहे तथा पंडित उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित किये। प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया और उनका संपूर्ण जीवन वंचित वर्गों के उत्थान तथा देश की अखण्डता को बनाये रखने के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय और उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।
लाइब्रेरियन डाॅ. पीएन बाजपेयी ने बताया कि विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय का नामकरण भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर किया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक और प्रबुद्ध साहित्यकार थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में अनेक लेख एवं पुस्तकों की रचनाएं की। उनके जीवन दर्शन पर स्थापित संदर्भ अनुभाग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूल रचनाओं की प्रतियों के अलावा अन्य लेखकों द्वारा उनके जीवन दर्शन पर लिखी गई पुस्तकों तथा प्रेरक कहानियों को सम्मिलित किया जायेगा। पुस्तकालय में स्थापित किये गये नये संदर्भ अनुभाग में ऐसे 15 पुस्तक खण्डों को संग्रहित कर रखा गया है।

 

Faridabad News faridabadnews24 Pandit Deendayal Upadhyay Reference Section J.C. Bose University established library
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.