Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » टीचर से फोन कराके पेरेंट्स से फीस जमा कराने का दबाब ,एमडीपीएस स्कूल संचालक की मनमानी जारी

टीचर से फोन कराके पेरेंट्स से फीस जमा कराने का दबाब ,एमडीपीएस स्कूल संचालक की मनमानी जारी

faridabadnews24By faridabadnews24September 26, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : नहर पार स्थित मॉडर्न डीपीएस स्कूल मनमानी से बाज नहीं आ रहा है इस स्कूल का संचालक अब अपने स्टूडेंट के पेरेंट्स पर अपने टीचर से फोन करा कर मनमानी फीस जमा कराने के लिए दबाव डलवा रहा है ऐसा न करने पर उसके बच्चे के दसवीं बोर्ड के रजिस्ट्रेशन कागज सीबीएसई में ना भेजने की धमकी दिलवा रहा है।

पीड़ित अभिभावक मुकेश पांडे ने धमकी का रिकॉर्डिंग ऑडियो डॉ महावीर सिंह आईएएस अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा व चेयरमैन एफएफआरसी को भेजकर स्कूल के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। मुकेश पांडे का कहना है कि उन्होंने व अन्य कई पेरेंट्स ने नियमों के तहत पिछले साल की ट्यूशन फीस के हिसाब से ₹7000 की मासिक ट्यूशन फीस अप्रैल से सितंबर की बाई चेक भेज दी है जिसे यह स्कूल स्वीकार नहीं कर रहा है वह बढ़ी हुई मासिक फीस 9260 के हिसाब से मांग रहा है जिसका पेरेंट्स विरोध कर रहे हैं। अभिभावकों ने इस मनमानी की शिकायत चेयरमैन एफएफआरसी कम मंडल कमिश्नर संजय जून, जिला उपायुक्त व जिला शिक्षा अधिकारी से मिलकर कई बार सबूत के साथ की है लेकिन इन्होंने इस स्कूल के खिलाफ कोई भी उचित कार्रवाई आज तक नहीं की है खानापूर्ति के लिए नोटिस भेजकर के कागजी कार्रवाई की जा रही है। अब अभिभावकों ने कहा है कि अगर उनका व उनके बच्चों का इसी प्रकार हरासमेंट व विक्टिमाइजेशन जारी रहा तो अब वे राष्ट्रीय बाल सुधार संरक्षण आयोग का सहारा लेंगे। इस स्कूल के अभिभावकों ने हरियाणा अभिभावक एकता मंच से भी मदद की गुहार लगाई है।

मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व जिला सचिव डॉ मनोज शर्मा ने कहा है कि एक ओर एफएफआरसी इस स्कूल के पिछले दो-तीन साल के खातों की जांच व ऑडिट करने का ड्रामा कर रहा है तो दूसरी ओर मॉडर्न डीपीएस स्कूल का संचालक राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण पूरी तरह से नियम कानूनों का उल्लंघन करके शुरू से ही बढ़ाई गई ट्यूशन फीस और अन्य कई फंडों में फीस वसूल रहा है। इस मनमानी को रोकने के लिए बनाई गई फीस एंड फंड्स रेगुलेटरी कमेटी के चेयरमैन भी यह जानते हुए भी कि स्कूल प्रबंधक पूरी तरह से नियमों का उल्लंघन करके मनमानी कर रहा है इसके खिलाफ आज तक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे इस के हौसले बुलंद हैं। मंच ने अभिभावकों को आश्वस्त किया है कि वे पहले की तरह ही मनमानी का डटकर विरोध करें। उनके बच्चों के साथ किसी प्रकार की हरासमेंट नहीं होने दी जाएगी, जरूरी हुआ तो इस स्कूल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मंच ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, एसीएस शिक्षा को मेल से पत्र भेजकर मॉडर्न डीपीएस स्कूल संचालक की मान्यता रद्द करने और एनओसी वापस लेने की मांग की है।

arbitrariness of MDPS school operator continues Faridabad News faridabadnews24 Pressure of depositing fees from parents by calling the teacher
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.