Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वर्ग भेद पर चोट करेगा यह टीवी शो ,घमंडी महारानी का किरदार निभाएगी यह चुलबुली अभिनेत्री

वर्ग भेद पर चोट करेगा यह टीवी शो ,घमंडी महारानी का किरदार निभाएगी यह चुलबुली अभिनेत्री

faridabadnews24By faridabadnews24September 26, 2020No Comments3 Mins Read

टीवी और फिल्मों की अभिनेत्री तनाज ईरानी 20 अक्टूबर से शुरू हो रहे धारावाहिक ‘अपना भी टाइम आएगा’ में एक मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली हैं। वर्ग भेद और ऊंच नीच पर प्रकाश डालने वाले इस शो में उनका किरदार जयपुर के राजावत खानदान की महारानी राजेश्वरी सिंह रावत का होगा। शो की कहानी के हिसाब से यह एक नकारात्मक किरदार है जो अपने राजसी घमंड से भरा हुआ है। यह किरदार मिलने पर तनाज को इस बात की खुशी है कि नकारात्मकता उनके किरदार में होगी, न कि उनके पहनावे और दिखावटी मेकअप में।

अपने किरदार के बारे में तनाज ने कहा, ‘इस किरदार की भव्यता ने ही मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। वैसे मैं इस तरह के नकारात्मक किरदार रंगमंच पर पहले भी निभा चुकी हूं लेकिन यह मेरा पहला मौका होगा जब टीवी पर मैं इस तरह का कोई किरदार कर रही हूं। इससे पहले मैंने ज्यादातर खुशमिजाज और चुलबुली लड़की के किरदार निभाए हैं। लेकिन, एक कलाकार के रूप में अलग-अलग किरदारों से आपका पेट कभी नहीं भरता। वह हमेशा कुछ न कुछ नया प्रयोग करते रहना चाहता है। महारानी राजेश्वरी सिंह रावत एक कठोर औरत है जिसको खुश करना बहुत मुश्किल है। वह वर्ग भेद और वंश की महत्ता में बहुत विश्वास रखती है क्योंकि राजसी ठाट बाट उसके खून में हैं।’

तनाज ईरानी – फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो में तनाज का किरदार भले ही नकारात्मक है लेकिन उनकी वेशभूषा और मेकअप से यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। यही बात तनाज को सबसे बेहतर लगी। वह कहती हैं, ‘महारानी राजेश्वरी सिंह रावत के लिए भव्यता उसके नाम में ही है। यह किरदार भले ही थोड़ा नकारात्मक है लेकिन उसका स्वभाव पतली भौंहें, लंबे नाखून और जरूरत से ज्यादा मेकअप से नहीं झलकता। मुझे खुशी है कि यह किरदार मुझे निभाने के लिए मिला जिसमें मेरे प्रशंसकों ने मुझे कभी नहीं देखा। मुझे लगता है कि वह इसे जरूर पसंद करेंगे। इस शो के अंदर वह मुझे ज्यादातर सिल्क की साड़ियां और वजनदार गहनों से लदा हुआ पाएंगे जो मेरे अवतार को और ज्यादा बल देते हैं।’

यह कहानी इस राजसी परिवार के नौकरों के मुखिया की बेटी रानी की है जो अपनी जड़ों से बंधकर नहीं रहना चाहती। वह अपनी पृष्ठभूमि से ऊपर उठकर आजाद सोच के साथ अपनी किस्मत लिखती है और वर्ग भेद की सीमाओं से परे जाकर अमीरों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाती है। यह सपना उसके पिता का था जो उसे पूरा न कर सके। शो में इस किरदार रानी के रूप में अभिनेत्री अनुष्का सेन दिखाई देंगी और रानी के पिता का किरदार निभाएंगे प्रतीश वोरा।

 

Faridabad News faridabadnews24 this bubbly actress will play the role of arrogant empress This TV show will hurt class differences
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.