फरीदाबाद : हरियाणा अनुसूचित जाति अध्यापक संघ (हजरस) की जिला कार्यकारिणी का चुनाव डॉ बी आर अम्बेडकर भवन सैक्टर 3 फरीदाबाद में चुनाव पर्यवेक्षक राम कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष हजरस की देखरेख में हुआ। आज के चुनाव में राजकीय प्राथमिक पाठशाला ऊँचा गाँव (बल्लभगढ) के हैडटीचर समय सिंह को जिला प्रधान सर्वसम्मति से चुना गया।

महासचिव पद पर प्रेम पाल प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भनकपुर, जिला कोषाध्यक्ष राकेश कुमार प्रवक्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर का चुनाव किया गया। इससे पूर्व हजरस के निवर्तमान प्रधान प्रदीप कुमार ने अपने कार्यकाल के पिछले तीन वर्ष की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यकारिणी के शेष पदों का चुनाव हजरस की जिला कार्यकारिणी की अगली मीटिंग में किया जायेगा। आज के चुनाव में धनराज, मुकेश, फरीदाबाद ब्लॉक प्रधान जगदीश राम, प्रेम सिंह डाबर, बल्लभगढ के ब्लॉक प्रधान नेम सिंह, हंसराज, पोहप सिंह, सेंसर पाल, राजबीर, दीप चंद, नंद राम, जय भगवान, सुरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, हेमराज, जिला पूर्व प्रधान धर्म पाल, पूर्व प्रधान, हजरस के पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार सहित सैंकड़ों अध्यापक उपस्थित हुए।
