फरीदाबाद : आज बेटी दिवस के अवसर पर मिशन जागृति के द्वारा बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी में बेटियों को अलग-अलग उपहार देकर उनके साथ डॉटर डे मनाया गया। इस अवसर पर मिशन जागृति की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता रानी , उपाध्यक्ष श्रीमती लता सिंगला , अरुणा चौधरी भावना शुभांगी के साथ विपिन शर्मा महेश आर्य गुरनाम सिंह गौरव भारद्वाज अभिषेक दिनेश राघव विपिन भारद्वाज अशोक भटेजा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सुनीता रानी ने कहा कि आज के समय में भी जब हमारा देश और पूरा संसार इतना आगे बढ़ रहा है हम इतनी तरक्की कर रहे हैं आज भी बेटियों के साथ अत्याचार होते हैं उनके साथ बलात्कार होते हैं यह बहुत ही दुखद बात होती है। मिशन जागृति संस्था के साथ जुड़ी समाज सेविका भावना ने कहा कि आज के वक्त में लोगों को ज्यादा से ज्यादा मिशन जागृति की बिटिया प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर लोगों में जागरूकता लानी चाहिए। इस अवसर पर लता सिंगला और अरुणा चौधरी ने सभी बच्चियों को मिठाई बिस्कुट बांटे।
