दिल्ली : दिल्ली के आज़ादपुर में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आज मैंने ज़रूरतमंदों को कोरोना के खिलाफ़ बड़े हथियार मास्क व साबुन इत्यादि का मुफ़्त वितरण किया।कार्यक्रम के उपरांत भाजपा कार्यकर्ता व इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य क्षेत्र में भी व्यापक पैमाने पर इसका वितरण करेंगे।

कोरोना स्वयं किसी के पास नहीं पहुंचता, बल्कि यह मास्क नहीं पहनने, बार-बार हाथ नहीं धोने और आपस में सुरक्षित दूरी नहीं रखने के कारण लोगों को संक्रमित करता है। कोरोना से बचाव के लिए कोरोना समुचित शिष्टाचार का पालन अनिवार्य है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क रामबाण है।
इन 4 तरीकों को अपनाकर आप स्वयं को संक्रमित होने से बचा सकते हैं।
-मास्क लगाएं
-दो गज़ की दूरी का पालन करें
-आंख, मुंह, नाक पर हाथ लगाने से बचें
-बार-बार हाथ धोएं
आज कल मैं देखता हूं कुछ लोग मास्क को सही ढंग से नहीं पहनते जबकि गलत तरीके से पहनने पर ख़तरे से बचाने वाला मास्क संक्रमित कर सकता है।
लोगों को बात करते वक्त भी मास्क का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि उस वक्त वायरस के फैलने की संभावना अधिक रहती है। ऐसा देखा जाता है कि लोग मास्क उतार कर बात करते है, जो कि स्वयं के साथ दूसरों के लिए भी ख़तरनाक है। कोरोना से स्वयं को, अपने परिवार को और आसपास के लोगों को बचाने के लिए आसान उपायों का पालन करें। इस दौरान मैंने सभी से आग्रह किया कि एक ज़िम्मेदार नागरिक होने का फर्ज़ निभाएं, घर से बाहर निकलें तो मास्क अवश्य लगाएं व जो इसका सही से इस्तेमाल नहीं कर रहा है, उसे ज़रूर टोकें।
