Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कपल चैलेंज की आड़ में हैकर्स के निशाने पर हैं आप ! सावधान

कपल चैलेंज की आड़ में हैकर्स के निशाने पर हैं आप ! सावधान

faridabadnews24By faridabadnews24October 1, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर आजकल एक नया चैलेंज चल रहा है कपल चैलेंज (Couple Challenge) जिसमें लोग अपने पार्टनर्स के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर रहे हैं. लेकिन कपल चैलेंज की आड़ में आपकी निजता को हैकर्स निशाना बना सकते हैं.

हंसते मुस्कुराते अपने पार्टनर के साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अगर आप भी अपनी फोटो डाल रहे हैं और हैशटैग कपल चैलेंज पर पोस्ट कर रहे हैं तो सतर्क हो जाएं. ये हैशटैग नहीं, बल्कि आपकी निजी फोटो चुराने के लिए हैकर्स द्वारा बुना गया जाल हो सकता है.

कपल चैलेंज आपके जीवन का असल चैलेंज न बन जाए
सेल्फी लेने तक तो ठीक है, उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने तक तो ठीक है लेकिन अगर सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड के चलते आप अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं तो हो सकता है ये कपल चैलेंज आपके जीवन का असल चैलेंज न बन जाए.

अब तक करीब 30 लाख से ज्यादा लोग कपल चैलेंज में अपने पार्टनर्स के साथ फोटो शेयर कर चुके हैं. इसके बाद कई लोगों की पुलिस के पास शिकायत पहुंची तो पुलिस अब सभी इंटरनेट यूजर्स को कपल चैलेंज पर फोटो पोस्ट करने से सतर्क किया है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल
पुणे पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करके लोगों को इस चैलेंज से बचने की सलाह दी है. पुणे पुलिस ने ट्वीट किया है, “अपने पार्टनर के साथ फोटो पोस्ट करने से पहले 2 बार सोचें, अगर सावधानी नहीं बरती गई तो एक क्यूट चैलेंज गलत साबित हो सकता है.”

इस तरह के चैलेंज वाले कैम्पेन चला कर हैकर्स लोगों की निजी तस्वीरों को निशाना बनाते हैं जिस को रिवेंज पोर्न और डीप फेक के लिए इस्तेमाल किया जाता है दुनिया भर में. कई लोग खास तौर पर महिलाएं डीप फेक का शिकार होती हैं जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके किसी की तस्वीर को किसी दूसरे के शरीर मे इस तरह से फिट कर देते हैं जैसे वो दोनों एक ही हों. आम लोगों से लेकर कई बड़े सेलिब्रिटी डीप फेक का शिकार हो चुके हैं.

हर थोड़े दिनों में सोशल मीडिया पर इस तरह के चैलेंज आते हैं. अब ये कपल चैलेंज आ गया है. बीते दिनों कई लोगों की ऐसी कम्प्लेन आ रही है जिसमें उनकी फोटो पोर्नोग्राफिक साइट पर देखने को मिली इन फोटो का बहुत मिस यूज किया जाता है. इसके अलावा इस तरह के चैलेंज से पूरा डेटा निकला जा सकता है जिसका इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है इसलिए आपको बड़ी ही सावधानी से सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करनी चाहिए.

Faridabad News faridabadnews24 You are on the target of hackers under the cover of Couple Challenge! careful
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.