Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 40 फीसदी रोजगार स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित ,इन्फोटेनमेंट सिटी में भी शुरू होगा ‘लाइट-कैमरा-एक्शन’

40 फीसदी रोजगार स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित ,इन्फोटेनमेंट सिटी में भी शुरू होगा ‘लाइट-कैमरा-एक्शन’

faridabadnews24By faridabadnews24October 1, 2020No Comments3 Mins Read

सवाल– यीडा के इन्फोटेनमेंट सिटी का फंडिंग पैटर्न क्या होगा। इसकी कुल लागत कितनी होगी। इसके लिए पैसा कहां से आएगा?

जवाब– इन्फोटेनमेंट सिटी की अनुमानित लागत करीब पांच हजार करोड़ रुपये है। इसकी डीपीआर आने के बाद सही लागत का पता चल सकेगा। 1000 एकड़ में 780 एकड़ औद्योगिक व 220 एकड़ जमीन व्यावसायिक होगी। उसे यीडा आवंटित करेगा। उससे मिलने वाले पैसे से इन्फोटेनमेंट सिटी विकसित की जाएगी। इसमें प्रदेश सरकार से भी वित्तीय मदद मिल सकती है।

सवाल– इसे किस तरह से विकसित किया जाएगा, पीपीपी मॉडल पर या फिर यीडा खुद से विकसित कर जमीन आवंटित करेगा?
जवाब- इन्फोटेनमेंट सिटी पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसके आसपास का इन्फ्रास्ट्रक्चर यीडा विकसित करेगा। उसके बाद किसी कंपनी को इसे पीपीपी मॉडल पर विकसित करने की जिम्मेदारी दे दी जाएगी।

सवाल-यह कब से बननी शुरू होगी। मूर्त रूप में कब तक आ सकेगी। यहां शूटिंग कब से शुरू होने का आकलन है ?
जवाब– इन्फोटेनमेंट सिटी अगले छह माह में बननी शुरू हो जाएगी। इसे 2023 में पूरा करने का लक्ष्य है। नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने के साथ ही इसे भी शुरू करने की योजना है। हालांकि फिल्मकार शूटिंग करना चाहें तो स्वागत है। उसके लिए सभी संसाधन मौजूद है। खुला एरिया है। सड़कें बनी हुई हैं। हरियाली भी खूब है।

सवाल– नोएडा की फिल्म सिटी की तरह यह भी न बन जाए, इसके लिए क्या कदम उठाए जाएंगे?
जवाब– इन्फोटेनमेंट सिटी में प्लॉट लेने वालों के लिए दो प्रमुख शर्तें लगा दी गई हैं। पहला, वे 10 साल तक प्लॉट को बेच नहीं सकेंगे। दूसरा, प्लॉट लेकर पांच साल के भीतर निर्माण कर काम शुरू करना होगा।

सवाल– क्या इस इन्फोटेनमेंट सिटी में हॉलीवुड, मुंबई फिल्म सिटी या फिर दक्षिण भारत की रामोजी फिल्म सिटी की छाप दिखेगी?
जवाब– यीडा सिटी की इन्फोटेनमेंट सिटी भारत की फिल्म सिटी होगी। यह देश की पहचान बनेगी। हॉलीवुड, मुंबई या फिर दक्षिण भारत की फिल्म सिटी का अध्ययन जरूर कराया जाएगा, लेकिन यह इनसे अलग होगी।

सवाल– इन्फोटेनमेंट सिटी में कितना निवेश और कितने लोगों को रोजगार मिलने का आकलन है ?
जवाब– इन्फोटेनमेंट सिटी में करीब 60 से 70 हजार करोड़ रुपये के निवेश का आकलन है। इसके विकसित होने से 80 हजार से एक लाख लोगों को रोजगार मिलने का आकलन है। हालांकि इसकी सही रिपोर्ट डीपीआर आने पर सामने आएगी।

सवाल– क्या स्थानीय युवाओं को रोजगार या कोई छूट मिलेगी ?
जवाब– यीडा सिटी एरिया में लगने वाले सभी उद्योगों में स्थानीय युवाओं के लिए 40 फीसदी रोजगार का प्रावधान है। वह प्रावधान इन्फोटेनमेंट सिटी पर भी लागू रहेगा। यहां भी जितने रोजगार उत्पन्न होंगे, उसमें से 40 फीसदी स्थानीय युवाओं के लिए आरक्षित होंगे।

सवाल– आपको लगता है कि मुंबई से कलाकार यहां शूटिंग करने आएंगे। यह इन्फोटेनमेंट सिटी मुंबई का विकल्प बन सकेगा ?
जवाब– मुंबई अब अपनी पूर्ण क्षमता पर पहुंच चुकी है। कलाकारों के पास देश के दिल ‘दिल्ली’ के आसपास फिल्मों की शूटिंग करने का मौका है। मुंबई अब फिल्मों की शूटिंग के लिए बहुंत महंगी हो चुकी है। उससे कम खर्च पर यहां शूटिंग हो सकती है। मुझे उम्मीद है कि कलाकार यहां शूटिंग के लिए जरूर आएंगे।

 

40 per cent employment reserved for local youth Faridabad News faridabadnews24 will start in 'light-camera-action' in Infotainment City
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.