फरीदाबाद : 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर कोरोना जैसे माहमारी का विशेष ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय महिला जाग्रति मंच की बिजनोर जिला अध्यक्ष वन्दना चौधरी जी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बच्चों को कॉटन के मास्क, बिस्किट के पैकेट व साबुन भेंट किए। सफाई का ध्यान रखते हुए कुछ लड़कियों को सेनेटरी पेड के पैकेट भी दिए गए। सामान पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए। इसके बाद वन्दना चौधरी जी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंदिर में कूड़ेदान, साबुन ओर झाड़ू भी रखवाया l

संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी व समस्त टीम ने वन्दना चौधरी जी के इस नेक व सराहनीय कार्य की प्रशंसा की व आगे भी इसी तरह कार्य करने के लिए हौसला बढ़ाया।
