Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कैंडिडेट्स को फॉलो करने होंगे कोरोना के दिशानिर्देश , आज देशभर में UPSC की प्रारंभिक परीक्षा होगी

कैंडिडेट्स को फॉलो करने होंगे कोरोना के दिशानिर्देश , आज देशभर में UPSC की प्रारंभिक परीक्षा होगी

faridabadnews24By faridabadnews24October 4, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्लीः यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) आज देशभर में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करेगा. परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब यह परीक्षा अपने तय शेड्यूल के मुताबिक ही आयोजित होगी. इस साल सिविल सेवा परीक्षा 2020 के लिए 10 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है. देश के विभिन्न शहरों में 2,569 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होनी है.

कोरोना के कारण बदली गई थी परीक्षा तिथि

इससे पहले 31 मई को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते आयोग ने इसे स्थगित कर इसकी नई तारीख 4 अक्टूबर तय की. कोरोना काल में आयोजित हो रही परीक्षा के दौरान कैंडिडेट्स को कोरोना से बचाव के लिए UPSC की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा.

रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें

परीक्षा के मद्देनजर कैबिनेट सचिव और UPSC सचिव ने सभी मुख्य सचिवों को निर्देश दिए हैं कि कैंडिडेट्स को 3 और 4 अक्टूबर को परिवहन की उचित सुविधा मुहैया कराई जाए, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो. इसी क्रम में रेलवे ने भी देश भर में कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी फैसला लिया है. UPSC हर साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराती है.

फॉलो करने होंगे कोरोना प्रोटोकॉल

सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए मास्क या फेस कवर पहनना अनिवार्य है. कैंडिडेट्स एग्जाम हॉल में पारदर्शी बोतलों में सैनिटाइजर ले जा सकते हैं. बिना मास्क के किसी भी स्टूडेंट्स को परीक्षा केन्द्र में एंट्री नहीं दी जाएगी. परीक्षा हॉल/कमरों के साथ कैंपस में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. हर केंद्र पर उसकी क्षमता से एक तिहाई कैंडिडेट्स को बैठाया जाएगा. स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जाएगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को अपने फोटो आईडी कार्ड, जिसका नंबर ई-एडमिट कार्ड पर दिया गया है, साथ लाना होगा. परीक्षा लिखने के लिए स्क्राइब के ई-एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे.

दिल्ली में सुबह 6 बजे से शुरू हुई मेट्रो

वहीं यूपीएससी परीक्षा के लिए आज सुबह 6 बजे से दिल्ली मेट्रो का संचालन हो रहा है. दिल्ली और एनसीआर में पड़ने वाले सेंटर को देखते हुए मेट्रो को आज सुबह 6 बजे चलाया गया है. डीएमआसी ने ट्वीट कर लिखा “यूपीएससी परीक्षा के लिए छात्रों को सुविधा प्रदान करने के लिए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 4 अक्टूबर को सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 6 बजे शुरू होंगी.” संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कोरोनोवायरस महामारी को देखते हुए सीएस (प्रीलिम्स) परीक्षा के लिए 72 सेंटर और 2,500 सब-सेंटर की विशेष व्यवस्था की है. इस साल 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है.

Candidates will have to follow Corona's guidelines Faridabad News faridabadnews24 today UPSC will have preliminary examination across the country
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.