Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » रामविलास पासवान बिहार चुनाव में सक्रिय नहीं रहेंगे , कल हुई दिल की सर्जरी

रामविलास पासवान बिहार चुनाव में सक्रिय नहीं रहेंगे , कल हुई दिल की सर्जरी

faridabadnews24By faridabadnews24October 4, 2020No Comments2 Mins Read

केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान के दिल का ऑपरेशन हुआ है. उनके बेटे चिराग पासवान ने रविवार को यह जानकारी दी. राम विलास पासवान (74) पिछले पांच दशक से भी अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं और देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक हैं. वह पिछले कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं.

चिराग पासवान ने ट्वीट किया, ‘‘पिछले कई दिनों से पिता जी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. कल (शनिवार) शाम अचानक उत्पन्न हुई परिस्थितियों की वजह से देर रात उनके दिल का ऑपरेशन करना पड़ा.’’ इसके कारण चिराग पासवान को पार्टी की एक बैठक रद्द करनी पड़ी, ताकि वह अपने पिता के पास रह सकें. उन्होंने कहा, ‘‘ जरूरत पड़ने पर सम्भवतः कुछ हफ़्तों बाद एक और ऑपरेशन करना पड़े. संकट की इस घड़ी में मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े होने के लिए आप सभी का धन्यवाद.’’

बिहार चुनाव में सक्रिय नहीं रहेंगे रामविलास पासवान

संसदीय राजनीति में 50 साल से ज्यादा गुजार चुके रामविलास पासवान 1969 में पहली बार विधायक बने थे. 1989 में पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने पासवान, विश्वनाथ प्रताप सिंह, एचडी देवगौड़ा, अटल बिहारी वाजपेयी, मनमोहन सिंह सरकार में शामिल रह चुके हैं. बिहार में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. पिछले 50 सालों में ऐसा पहली बार होगा जब बिहार चुनाव में रामविलास पासवान सक्रिय नहीं होंगे. उनकी पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी (एलजेपी) की कमान अब चिराग पासवान के हाथों में हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में बस कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन एनडीए में अब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है. लोजपा प्रमुख चिराग पासवान लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू के खिलाफ मुखर हैं.

Faridabad News faridabadnews24 heart surgery done yesterday Ram Vilas Paswan will not be active in Bihar elections
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.