फरीदाबाद :आल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) द्वारा एक वर्चुअल्ल कैंपेन 2020 चलाया जा रहा है जिसमे हम देश के डेढ़ लाख मोबाइल विक्रेताओं के हक़ के लिए आवाज़ उठाते हैं और इसके अंतर्गत देश के सभी राज्यों और जिलास्तर पर लीडर्स बनाएं जा रहें हैं और इन लीडर्स का काम होगा सभी मोबाइल विक्रेताओं के कल्याण के लिए कार्य करना।

इसी कड़ी में AIMRA की नेशनल टीम ने हरियाणा में भी राज्यस्तर के लीडर्स निर्धारित किये। ये चुनाव ज़ूम एप्प के माध्यम से देश के जानेमाने लगभग 400 मोबाइल विक्रेताओं के समक्ष हुआ और वो लीडर्स निर्विरोध चुने गए जिनमे हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष के रूप में संजय खनेजा (फरीदाबाद) ने हमेशा अपने रिटेलर भाइयों के हित मे और निरन्तर उनकी प्रगति के लिए कार्य करते रहने की शपथ ली। जनरल सेक्रेटरी के रूप में अमित जैन (यमुना नगर), वाईस प्रेजिडेंट-1 के रूप में सरबजीत सिंह जोहर जी (अम्बाला)और इनके साथ वाईस प्रेजिडेंट-2 के रूप में ओम प्रकाश जी (रेवाड़ी) ने भी अपनी शपथ ली। हरियाणा टीम ने राष्ट्रीय टीम को विश्वास दिलाये की आप ने हमे जो ज़िम्मेवारी सौंपी है उसके लिए हम तन मन और धन के साथ काम करते समय अपना 100% देंगे। इस मौके पर एमरा के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री कैलाश लखयानी जी,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरविंदर खुराना जी,सीनियर उपाध्यक्ष श्री विभूति प्रसाद जी, राष्ट्रीय महासचिव श्री भावेश सोलंकी जी और देश के बाकी राज्यों के राज्याध्यक्ष भी मौजूद थे।
