Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘बेलबॉटम’ का टीज़र शूटिंग पूरी होते ही आया , जानें फ़िल्म की रिलीज़ डेट

अक्षय कुमार की फ़िल्म ‘बेलबॉटम’ का टीज़र शूटिंग पूरी होते ही आया , जानें फ़िल्म की रिलीज़ डेट

faridabadnews24By faridabadnews24October 5, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल के लिए मशहूर अक्षय कुमार ने हाल ही में ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग पूरी की और फ़िल्म का पहला टीज़र भी आ गया। टीज़र में अक्षय सूटबूट पहने हुए जेंटलमैन की तरह नज़र आ रहे हैं। ख़ास बात यह है कि टीज़र में जिन शॉट्स का इस्तेमाल किया गया है, उनमें हवाई जहाज दिखाया गया है।

‘बेलबॉटम’ एक जासूसी फ़िल्म है, जिसकी कहानी अस्सी के दशक में सेट की गयी है। अक्षय कुमार एक सीक्रेट एजेंट के किरदार में नज़र आएंगे। ‘बेलबॉटम’ अगले साल 2 अप्रैल को रिलीज़ होगी। ‘बेलबॉटम’ के बारे में ख़ास बात यह है कि यह फ़िल्म कोरोना वायरस पैनडेमिक के दौरान शूट की गयी है और इसका टीज़र भी सिनेमाघरों के खुलने से पहले ही जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को 15 अक्टूबर से कड़ी गाइडलाइंस का पालन करते हुए खोलने की इजाज़त दी है। ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग स्कॉटलैंड में की गयी है। ‘बेलबॉटम’ का निर्देशन रंजीत तिवारी ने किया है। फ़िल्म में वाणी कपूर फीमेल लीड में हैं, जबकि लारा दत्ता और हुमा कुरैशी अहम किरदारों में नज़र आएंगे। अक्षय लगभग 120 क्रू मेंबर्स के साथ 2 अक्टूबर को ब्रिटेन से लौटे हैं।

‘बेलबॉटम’ की शूटिंग अगस्त में शुरू हुई थी और 40 दिन के शेड्यूल में इसे पूरा किया गया। पिछले साल नवम्बर में अक्षय ने इसका फ़र्स्ट लुक जारी करके फ़िल्म की सूचना दी थी। ‘बेलबॉटम’ का निर्माण वाशु और जैकी भगनानी के साथ निखिल आडवाणी कर रहे हैं। इस किरदार के लिए अक्षय 80 के दौर के लुक और गेटअप में दिखेंगे। हाल ही में अक्षय ने एक वीडियो वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस और बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर चल रहे विवाद को लेकर अपनी राय रखी थी। इस वीडियो में अक्षय ने स्वीकार किया कि बॉलीवुड में ड्रग्स की समस्या है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सभी लोगों को एक ही नज़र से देखा जाए। वीडियो के साथ अक्षय ने लिखा था- बहुत दिनों से मन में कुछ बात थी, लेकिन समझ नहीं आ रहा था, क्या कहूं, किससे कहूं। आज सोचा आप लोगों से शेयर कर लूं।2020 में अक्षय की पहली रिलीज़ ‘लक्ष्मी बम’ होगी, जो डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 9 नवम्बर को आ रही है। अक्षय की बाक़ी सभी फ़िल्में 2021 के लिए पोस्टपोन हो चुकी हैं। इनमें पृथ्वीराज, सूर्यवंशी और बच्चन पांडेय हैं।

Faridabad News faridabadnews24 know the release date of the film The teaser of Akshay Kumar's film 'Belbottom' came as soon as the shooting was complete
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

37 साल बड़े एक्टर की मां निभाया रोल, कभी ‘मनहूस’ कहकर 13 फिल्मों से निकाली गई एक्ट्रेस, फिर दी 100 करोड़ी फिल्म

May 24, 2026

अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग

April 11, 2026

बाहों में बाहें डाले वायरल हुई फोटो, शादी के बाद हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल

March 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.