Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घोल बनाने की प्रक्रिया का किया निरीक्षण, सीएम केजरीवाल पहुंचे डी-कंपोजर केंद्र

घोल बनाने की प्रक्रिया का किया निरीक्षण, सीएम केजरीवाल पहुंचे डी-कंपोजर केंद्र

faridabadnews24By faridabadnews24October 6, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : नजफगढ़ के खड़खड़ी नाहर गांव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फसल अवशेष निष्पादन के लिए पूसा डी कंपोजर से बन रहे घोल बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली के धुएं की समस्या दिल्लीवासियों को हर साल परेशान करती है। इस साल पूसा कृषि अनुसंधान संस्थान ने पराली का एक बहुत सस्ता और सरल उपाय ढूंढा है। उन्होंने एक घोल बनाया है। घोल को पराली पर छिड़कने से उसका डंठल गल जाता है और वह खाद बन जाती है।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में सरकार करीब 800 हेक्टेयर कृषि भूमि पर इस घोल का मुफ्त में छिड़काव कराएगी। सफल होने पर इसका उपयोग अगले साल से पड़ोसी राज्यों को भी करने के लिए कहा जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर का सबसे बुरा दौर अब खत्म हो चुका है, धीरे धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है। अस्पताल में कोरोना के आरक्षित बिस्तर अब खाली हो रहे हैं।

खेतों में डी-कंपोजर घोल का होगा छिड़काव

पंजाब व हरियाणा की तरह दिल्ली के खेतों में धान की फसल अवशेष न जले इसके लिए दिल्ली सरकार किसानों को मुफ्त में दवाई उपलब्ध कराएगी। खड़खड़ी नाहर स्थित डी कंपोजर केंद्र पर घोल तैयार किया जाएगा। केंद्र पर तैयार घोल लेने के लिए किसी किसान को आना नहीं पड़ेगा। दिल्ली सरकार के कर्मी हर किसान के दरवाजे पर जाएंगे, उनसे आवेदन लेने के बाद जरूरत के मुताबिक उन्हें केन में घोल मुहैया कराएंगे।

800 हेक्टेयर में फैले खेतों में किया जाएगा छिड़काव

बता दें यहां पर 400 पतीलों में घोल तैयार किया जाएगा। इस घोल का 800 हेक्टेयर में फैले दिल्ली के खेतों में छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर कृषि विस्तार अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। घोल के छिड़काव के बाद किसानों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।

CM Kejriwal reached de-composer center Faridabad News faridabadnews24 Inspection of slurry making process
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

इस महिला ने दिल्‍ली पुलिस सहित देश की तमाम सुरक्षा एजेंसीज की नाक में दम कर रखा था, पुलिस ने आखिरकार इस महिला को खोज निकाला

June 25, 2026

दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू, दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी आग

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.