Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अपना नेता न बनाए फरीदाबाद की जनता दुश्चरित्र व्यक्तियों को : पुलिस आयुक्त ओ॰पी॰ सिंह

अपना नेता न बनाए फरीदाबाद की जनता दुश्चरित्र व्यक्तियों को : पुलिस आयुक्त ओ॰पी॰ सिंह

faridabadnews24By faridabadnews24October 7, 2020No Comments4 Mins Read

फरीदाबाद : कार्यालय पुलिस आयुक्त में आयोजित जिले के गणमान्य व्यक्तियों की एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त श्री ओ॰पी॰ सिंह ने कहा कि फरीदाबाद की जनता से अपील है कि वह आपराधिक प्रवृति के लोगों की न तो जमानत दें और न ही उनको अपना नेता बनाएँ, क्योंकि इससे वे अपनी आपराधिक प्रवृति को बदलने की बजाए समाज में केवल अपनी छवि सुधारकर इसकी आड़ में सफाई से अपराध करने का अपना रास्ता साफ करना चाहते हैं। पुलिस प्रशासन चाहता है कि फरीदाबाद की जनता अपने आपको सुरक्षित महसूस करे। इसके लिए उनसे अपेक्षा है कि भय या लालच में कोई कार्य न करें।

कई बार शीघ्र पैसा कमाने के लालच या पैसा गवाँ देने के भय के कारण फोन कॉल के माध्यम से किसी अनजान और आपराधिक व्यक्ति की बातों पर विश्वास करके लोग अपने फोन पर आया ओ॰टी॰पी॰, पिन या अकाउंट डिटेल बता देते हैं और अपना सारा कमाया हुआ धन खो देते हैं। अतः साइबर अपराध से बचने के लिए किसी के साथ अपना ओ॰टी॰पी॰, पिन या अकाउंट डिटेल साझा न करें। अपराध को मूल रूप से समाप्त करने के लिए आवश्यक है कि किशोर बालक-बालिकाओं के सद्चरित्र निर्माण पर ध्यान दिया जाए, क्योंकि इस आयु के बच्चे शीघ्रभेद्य होते हैं और इनको अच्छाई या बुराई के किसी भी रास्ते पर आसानी से ले जाया जा सकता है। सुनिश्चित किया जाए कि बच्चे माता-पिता या अध्यापकों के पूर्ण रूप से निकट संपर्क में रहे और अपने मन के सभी भावों को साझा करें। किशोरों के साथ मित्रवत व्यवहार करके उन्हें सद्मार्ग पर ले जाया जाए और समाज को एक उत्तम नागरिक प्रदान किया जाए।

युवावस्था में सामाजिक बुराई का रास्ता आकर्षक लगता है और बच्चे आसानी से नशा, व्यसन या अपराध की दुनिया में चले जाते हैं। इस आयु के बच्चों को पैसे कमाने के शॉर्टकट का लालच देकर साइबर क्राइम में भी धकेला जा रहा है। अतः बच्चों के प्रति सतर्कता बरतनी जरूरी है। बच्चे आजकल चैट के माध्यम से गलत व्यक्तियों के संपर्क में आ जाते हैं। हमारे द्वारा भी ‘टीनेज पुलिस‘ नाम से किशोरों के लिए एक विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत उनके मन की बात जानकर उन्हें उत्तम चरित्र का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया जाता है। यदि समाज में एक भी अपराध प्रवृति का व्यक्ति पैदा होता है, तो उसको सुधारने के लिए समाज और सरकार के कितना समय व संसाधन खर्च होते है। इसके अतिरिक्त वह चाहते हैं कि बिना सरकार से कोई अतिरिक्त बजट लिए फरीदाबाद को सुरक्षित किया जाए जिसके लिए फरीदाबाद की जनता पुलिस का भरपूर सहयोग करे।

चोरी पर रोक लगाने के लिए पुलिस आयुक्त ने कहा कि अपने घर, दूकान व कार्यालयों में कैमरे लगवाएँ तथा अपने ऐरिया की सुरक्षा के लिए गार्ड रखें| यह सुरक्षा का एक उत्तम उपाय है। आपसी झगड़ों से बचने के लिए एक अच्छे पड़ौसी बने और किसी बात पर कोई मनमुटाव हो तो आपसी बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाकर मुकदमे रूपी केंसर और कचहेरी की कचकच से बचें। यदि अच्छे व्यक्ति समाज में सक्रिय नहीं रहेंगे तो बदमाश सक्रिय हो जाएँगे। अपने आपको इस काबिल बनाएं कि कुछ लोगों को रोजगार उपलब्ध करवा सकें।

संगोष्ठी में उपस्थित कुछ लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की कुछ छोटी-मोटी समस्याओं का भी जिक्र किया, जिन्हें नोट कर लिया गया और दूर करने का भी आश्वासन भी दिया गया। सभी ने बीट सिस्टम की प्रशंसा की और कहा कि जैसे फैमली डॉक्टर होता है, उसी प्रकार उन्हें इस सिस्टम से एक फैमली पुलिस वाला मिल गया है, जिसके माध्यम से पुलिस से जुड़े जनता के छोटे-मोटे काम आसानी से हो रहे हैं, अन्यथा पुलिस से सम्बंधित कोई छोटा-सा भी कार्य होने पर किसी पुलिस के जानकार को ढूँढना पड़ता था। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी भरोसा दिलाया कि वे पुलिस की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इस प्रकार पुलिस पब्लिक एकता के इस कार्यक्रम में जनता के सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट करते हुए संगोष्ठी का समापन किया गया।

Faridabad News Faridabad people should not make themselves leaders as unfortunate people: Police Commissioner OP Singh faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.