Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भारत पहुंचे अफगान वार्ताकार अब्दुल्ला ,पीएम मोदी-अजित डोभाल और जयशंकर से करेंगे मुलाकात

भारत पहुंचे अफगान वार्ताकार अब्दुल्ला ,पीएम मोदी-अजित डोभाल और जयशंकर से करेंगे मुलाकात

faridabadnews24By faridabadnews24October 7, 2020No Comments2 Mins Read

नई दिल्ली : तालिबान के साथ अफगान शांति वार्ता में मुख्य वार्ताकार अब्दुल्ला अब्दुल्ला पांच दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक करेंगे। अब्दुल्ला कतर की राजधानी दोहा में तालिबान के साथ बातचीत पर विचारों के आदान-प्रदान के लिए यहां आए हैं। इसके अलावा भारतीय नेताओं के साथ बैठक के दौरान द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में लिखा, अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत नई दिल्ली पहुंचा। यहां रहने के दौरान मैं भारतीय नेतृत्व से मिलूंगा और अफगान शांति प्रक्रिया और द्विपक्षीय संबंधों पर विचारों का आदान-प्रदान करूंगा। अब्दुल्ला भारत सरकार के निमंत्रण पर यहां आए हैं। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। भारत आने से पहले अब्दुल्ला ने कहा था कि भारत अफगानिस्तान का रणनीतिक साझेदार है और उसने हमारी सरकार और लोगों का लगातार समर्थन किया है। भारत के साथ ऐतिहासिक संबंध हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सुलह परिषद के प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला शांति प्रक्रिया पर भारत का समर्थन पाने के लिए यह दौरा कर रहे हैं। वह द्विपक्षीय संबंधों पर भी भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

कतर जाएंगे अफगान राष्ट्रपति

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी इसी हफ्ते कतर का दौरा करने जा रहे हैं। वह द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए कतर के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। हालांकि वह कतर की राजधानी दोहा में तालिबान के प्रतिनिधियों से मुलाकात नहीं करेंगे। यहीं पर तालिबान और अफगान के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता चल रही है। दोनों पक्षों में प्रारंभिक बातचीत हो चुकी है, लेकिन अभी मुख्य दौर की वार्ता शुरू नहीं हो पाई है।

अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक, राष्ट्रपति गनी के साथ प्रथम उपराष्ट्रपति अमरतुल्लाह सालेह, कार्यवाहक विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अत्मार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मोहिब, निचले सदन और उच्च सदन के सदस्य और कई अन्य उच्च-स्तरीय सरकारी अधिकारी शामिल हैं।

Afghan interlocutor Abdullah arrives in India Faridabad News faridabadnews24 will meet PM Modi-Ajit Doval and Jaishankar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.