Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लैंड फिल साइट सीही गांव में बनने वाले का विरोध शुरू, निगम नहीं माना तो होगा आंदोलन

लैंड फिल साइट सीही गांव में बनने वाले का विरोध शुरू, निगम नहीं माना तो होगा आंदोलन

faridabadnews24By faridabadnews24October 8, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : सीही गांव में बनने वाले लैंड फिल साइट का विरोध शुरू हो गया है। मिर्जापुर में चौ. राजवीर सिंह तेवतिया की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया। आसपास के गांव के लोगों ने बुधवार को पंचायत कर नगर निगम के निर्णय का विरोध कर इस कूड़े घर को आबादी से दूर ले जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा इसके बनने से आसपास के 50 हजार से अधिक की आबादी को सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों ने कहा इससे आसपास के गांव और सेक्टरों का बदबू के कारण वातावरण प्रदूषित होगा। उन्होंने कहा इस बारे में डीसी व नगर निगम आयुक्त से मिल लैंड फिल साइट को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए ज्ञापन दिया। अब रविवार सुबह 10 बजे इसी साइट पर महापंचायत का होगी, जिसमें आगे की योजना पर काम होगा।

फरीदाबाद नगर निगम सीमा क्षेत्र से रोज करीब 650 से 700 टन कूड़ा निकलता है। इसे अलग अगल स्थानों पर एकत्र कर ईकोग्रीन कंपनी ट्रक व डंपर के जरिए बंधवाड़ी डंपिंग साइट पर ले जाती है। बंधवाड़ी में लगभग इतना ही कूड़ा गुड़गांव से भी आता है। पुराने कूड़े का निस्तारण न होने से बंधवाड़ी में कूड़े का पहाड़ बन गया है। निगम अधिकारियों की मानें तो अब वहां कूड़ा डालने की जगह नहीं बची है।

यहां कूड़े से बिजली बनाने के लिए लगेगा पॉवर प्लांट
राज्य सरकार से हुए समझौते के तहत कूड़ा उठाने वाली ईकोग्रीन कंपनी बंधवाड़ी में पॉवर प्लांट लगाएगी। यहां कूड़े से बिजली पैदा की जाएगी। प्लांट लगाने के लिए वहां जगह की जरूरत है। चूंकि कई साल से वहां कूड़े का पहाड़ बना हुआ है। ऐसे में उसे खाली करना जरूरी है। निगम अधिकारियों के मुताबिक प्लांट लगाने के लिए वहां पुराने कूड़े का निस्तारण कर उसकी छंटाई की जानी है। तब तक शहर से निकलने वाले कूड़े को अन्य स्थान पर डंप करना पड़ेगा।

विकल्प के लिए सीही गांव की खाली जमीन का चयन

नगर निगम ने बंधवाड़ी कूड़ा भेजने के बजाय वैकल्पिक रूप में सीही गांव में लैंड फिल साइट का चयन किया है। अधिकारियों की मानें तो उक्त स्थान आबादी से दूर है। पर्याप्त जगह होने से जब तक बंधवाड़ी में पॉवर प्लांट नहीं लग जाता तब तक सीही लैंड फिल साइट में कूड़ा डंप किया जाएगा।

आसपास के लोगों ने शुरू किया विरोध

बुधवार को गांव मिर्जापुर में चौधरी राजवीर सिंह तेवतिया की अध्यक्षता में एक पंचायत हुई। इसमें सीही की जमीन पर नगर निगम द्वारा कूड़ा डालने के लिए बनाई जा रही लैंड फिल साइट का विरोध किया गया। पंचायत में गांव सीही, मिर्जापुर, मुजेड़ी, नीमका, डेरी जॉन सेक्टर 77, सेक्टर 75 और सेक्टर 76 के लोग शामिल हुए। लोगों ने कहा इस तरह से आबादी के बीच में गंदगी का ढेर लगाना गलत है। यहां डंपिंग साइट बनने से आसपास का वातावरण प्रदूषित होने से सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। उक्त गांवों में रहने वाली 50 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत होगी।

प्रशासन नहीं माना तो शुरू होगा आंदोलन

पंचायत में लोगों ने कहा कि वे लोग डीसी और निगम कमिश्नर को इस समस्या के बारे में बताएंगे। यदि प्रशासन नहीं माना तो आंदोलन शुरू होगा। लोगों ने कहा वे अपने गांव का वातावरण खराब नहीं होने देंगे। पंचायत में चौधरी राजवीर सिंह, अजीत जैलदार, शमशेर तेवतिया, ओमप्रकाश दलाल, राजवीर दलाल, कनीराम दलाल, तुहीराम दलाल,भीम सिंह दलाल, गांव मिर्जापुर से धर्मपाल आर्य, उधम सिंह आर्य, महिपाल आर्य सरपंच, भूप सिंह यादव आदि शामिल थे।

Faridabad News faridabadnews24 if the corporation is not considered Opposition to the land fill site being built in Sihi village there will be agitation
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

निगम को सख्त कार्रवाई के आदेश, फरीदाबाद में बिना नक्शे बनी चौथी मंजिलों पर चलेगा बुलडोजर

July 14, 2026

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र की बसंतपुर कॉलोनी में, पति ने ससुर के सामने ब्लेड से काटा पत्नी का गला, हालत नाजुक

July 14, 2026

महिलाओं ने JE का कॉलर पकड़ हाथापाई की, कहा- गलत तरीके से छुआ, 4 दिन से बिजली न आने पर सड़क पर बैठी थीं

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.