Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » PM मोदी ने आज एक बार फिर से कोविड-19 महामारी के खिलाफ एकजुट लड़ाई का किया आह्वान, जनता से कही ये जरूरी बातें

PM मोदी ने आज एक बार फिर से कोविड-19 महामारी के खिलाफ एकजुट लड़ाई का किया आह्वान, जनता से कही ये जरूरी बातें

faridabadnews24By faridabadnews24October 8, 2020No Comments3 Mins Read

नई दिल्ली : देश में जारी कोरोना महामारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर से कोविड-19 महामारी के खिलाफ एकजुट लड़ाई का आह्वान किया है। पीएम ने हैशटैग #Unite2FightAgainstCorona के साथ कई ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है। दुनिया में सबसे ज्यादा कतोरोना मामलों की लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर है। बीते कुछ हफ्तों से हर दिन 70 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

इस बीच जनता से अपील करते हुए पीएम ने ट्विट पर लिखा कि भारत की कोविड-19 की लड़ाई लोगों के चलते आगे बढ़ रही है और इसे कोविड वॉरियर्स से बड़ी शक्ति मिलती है। हमारे एकजुट प्रयास ने बहुत सी जानें बचाई हैं। हमें लड़ाई की अपनी गति बनाए रखनी होगी और हमारे लोगों को वायरस से बचाना होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कोरोना से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देशों को भी लोगों के साथ एक बार फिर साझा किया। उन्होंने ट्वीट किया- आइए, कोरोना से लड़ने के लिए एकजुट हों! हमेशा याद रखें: मास्क जरूर पहनें। हाथ साफ करते रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। ‘दो गज की दूरी’ रखें।

मोदी शुरू करेंगे ‘जन आंदोलन’

कोरोना के खतरे के प्रति लोगों को नए सिरे से जागरूक करने और बचाव के लिए जारी गाइड लाइंस के पालन के लिए प्रेरित करने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार से ‘जन आंदोलन’ शुरू करने जा रहे हैं। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि इस अभियान में स्थानीय स्तर पर पोस्टर, होर्डिंग के साथ ही सोशल, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। दरअसल, देश के लगभग पूरी खुल जाने और साथ ही त्योहारी सीजन में कोरोना के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान लोगों के आपस में मेल-मुलाकात से कोरोना के मामले बढ़ने के साफ संकेत मिले हैं।

त्योहार के मौसम को देखते हुए फैसला 

भारत में अगले तीन महीने पूरे देश में कई त्योहार होने वाले हैं। 17 अक्टूबर से नवरात्र का पर्व शुरू हो रहा है। उसके बाद दशहरा और अगले महीने दीपावली और छठ है। इसी तरह दिसंबर में क्रिसमस और फिर नए साल के आगाज का जश्न होगा। जाहिर है त्योहारों के दौरान लोगों का न सिर्फ एक-दूसरे से मेल-जोल बढ़ जाएगा, बल्कि विभिन्न धाíमक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग एकत्र भी होंगे। ऐसे में त्योहार मनाने और धार्मिक आयोजनों मे शामिल होने के दौरान शारीरिक दूरी के नियम का पालन ही कोरोना से एकमात्र बचाव होगा।

कोरोना का आंकड़ा 68 लाख के पार

इस बीच, देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के अब तक 68 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बीते 24 घंटों में 78,524 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 971 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 68 लाख 35 हजार 656 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 58 लाख 27 हजार 705 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल देश में 9 लाख 2 हजार 425 एक्टिव केस है। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 लाख 5 हजार 526 हो गया है।

Faridabad News faridabadnews24 PM Modi once again called for united fight against Kovid-19 epidemic told these important things to the public
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Hair Colour Alert: काले बाल वालों के लिए भी है खास खबर, लाल बाल वालों के लिए चेतावनी, रिसर्च में हुए चौंकाने वाले खुलासे

June 12, 2026

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपये महंगा, दिल्लीवालों को महंगाई का एक और झटका

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.