हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा जी सिरसा जिले की टीम से मिलने पहुँची। रेखा जी ने सिरसा जिला अध्यक्ष किरण बंसल, जिला उपाध्यक्ष सविता बंसल जी, उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा जी व सचिव राजबाला जी से मुलाकात कर उन्हें संगठन के बारें मे चर्चा करते हुए सदस्यता अभियान चलाने को कहा। रेखा जी ने टीम को मोटिवेट करते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए उनके साथ पौधरोपण किया। रेखा जी ने कहा कि केवल पौधे लगाकर छोड़ने तक का कार्य सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि आगे भी उनकी देखभाल की जानी चाहिए और टीम को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी दी।

रेखा जी ने मीटिंग में महत्वपूर्ण बिंदुओं को बताते हुए कहा कि हमें दूसरों की सहायता आगे बढ़कर खुद करनी चाहिए। कोई आगे आए या ना आए हमें अवश्य मदद के लिए आगे आना चाहिए | महिला उत्पीड़न के मामलों में किसी भी महिला की कोई भी समस्या हो तो समस्या सुलझाने से पहले उनसे प्रार्थना पत्र अवश्य लेने की सलाह दी ताकि वे बाद में पीछे ना हट जाएं | रेखा जी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की ओर टीम को आगे अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया
