फरीदाबाद / सेक्टर 55 : रेजिडेंट वेलफेयर काउंसिल सेक्टर 55 के सहयोग से कम्युनिटी सेंटर सेक्टर 55 में पुरुषोत्तम मास के पावन महीने पर भागवत कथा का आयोजन चल रहा है।
गुरु जी ने कहा कि भक्त और भगवान के बीच अटूट प्रेम होता है और इस प्यार में कोई लालच नहीं होता।उन्होंने कहा कि जिस तरह मीरा ने भगवान कृष्ण के लिए विष को पी लिया था और गोपिया भगवान के प्रेम में मगन रहती थी, उसी तरह वर्तमान में अगर कोई इंसान ईश्वर से प्रेम कर ले तो उसे संसार में दर-दर की ठोकर खाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रभु की नाम ही भव सागर से मानव को पार लगा सकता है। मानव को चाहिए कि हरेक सुख-दु:ख की घड़ी में भगवान को याद रखना चाहिए और किसी भी काम पर जाते वक्त यहीं कहना चाहिए कि आओ कन्हैया चलो, तो इंसान पर किसी तरह का संकट नहीं आता।

चेयरमैन राजेश आर्य ने कहा कि भगवान भक्तों के प्रसाद के नहीं अपितु उनकी भावना के दीवाने होते है और जो भक्त सच्ची श्रद्धा, उत्साह व प्रेम के साथ भगवान की महिमा का गुणगान करत है, वहीं लोग भव सागर से पार हो जाया करते है।
प्रधान नरेंद्र कुमार ने इस संगीतमय कथा में श्रद्धालुओं ने भगवान की मंगल आरती और भजनों पर खूब नृत्य करते हुए प्रभु महिमा का गुणगान किया।
भागवत कथा में बतौर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमेश पंडित ने शिरकत की । कथा आयोजन रेजिडेंट वेलफेयर काउंसिल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रधान नरेंद्र कुमार, चेयरमैन राजेश आर्य ने सर्वप्रथम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य उमेश पंडित का फूल मालाओं से स्वागत किया। वही उमेश पंडित ने व्यास गद्दी पर विराजमान गुरु जी से आशीर्वाद लिया और करोना से पूरे विश्व को मुक्ति मिले जिसकी उन्होंने पूजा की।
इस मौके पर, हाउसिंग बोर्ड के प्रधान राजकुमार कौशिक जी, पारस महेश्वरी और साईं संस्था के संस्थापक भाई बृजेश गर्ग जी व समस्त उनकी टीम ,वरिष्ठ समाजसेवी संजय सोलंकी जी, हिंदू वाहिनी के सदस्य उमेश कुंडू जी , समाजसेवी भाई अजय मनचंदा जी, पत्रकार मिथलेश जी सभी सदस्यों ने आकर व्यास गद्दी पर विराजमान गुरु जी से आशीर्वाद लिया और करोना से पूरे विश्व को मुक्ति मिले सभी ने इसकी प्रार्थना की ।
