Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » धूल का नहीं समाधान फरीदाबाद में, देखें

धूल का नहीं समाधान फरीदाबाद में, देखें

faridabadnews24By faridabadnews24October 13, 2020No Comments3 Mins Read

फरीदाबाद : पलूशन कम करने के लिए सरकार ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप ) 15 अक्टूबर से लागू कर रही है, लेकिन नगर निगम की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण लोगों को धूल फांकनी पड़ रही है। शहर की ज्यादातर प्रमुख सड़कों की हालत इस वक्त खराब है। टूटी सड़कों से जब वाहन गुजरते हैं तो भारी मात्रा में धूल उड़ती है, जिससे प्रदूषण तो फैलता ही है साथ ही गंभीर बीमारी वाले रोगियों को भी नुकसान होता है। वैसे नगर निगम ने बरसात के तुरंत बाद ही शहर की सड़कों की मरम्मत का कार्य पूरा कर लेना चाहिए था लेकिन आज तक कंगाल नगर निगम सड़कों की मरम्मत नहीं कर पाया है। शाम के वक्त तो ओल्ड फरीदाबाद व एनआईटी के कई हिस्सों में धूल का गुबार छाने लगता है। हरियाणा स्टेट पलूशन कंट्रोल बोर्ड की एयर एंबियेंट क्वॉलिटी मशीन भी शहर का एक्यूआई 266 दर्शा रही है जो लगातार बढ़ता जा रहा है।

 

टूटी सड़कों से उड़ती है धूल
नगर निगम के अंतर्गत आने वाले ओल्ड फरीदाबाद जोन की अधिकतर सड़कों का बुरा हाल है। इसमें से मुख्य रूप से सेक्टर 15-16 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर 16-17 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर 12-15 डिवाइडिंग रोड, सेक्टर 16 लेबर चौक से के आसपास की सड़कें बेहद खराब हैं। बरसात के बाद से ही ये सड़कें टूट चुकी हैं जिस पर भारी मात्रा में धूल जमा हो गई है। एनआईटी की बात करें तो यहां पर हार्डवेयर से प्याली चौक की सड़क तो खराब है इसके साथ ही हार्डवेयर गोल चक्कर भी टूटा हुआ है। व्हर्लपूल चौक से सारना चौक वाली सड़क का बुरा हाल है। इसी तरह से हार्डवेयर चौक से सेक्टर 22-23 की तरफ जाने वाली रोड मुजेसर कट के पास टूटी हुई है। शाम के वक्त तो धूल का ऐसा गुबार उठता है कि चारों तरफ धूल की चादर छा जाती है। वैसे भी पलूशन को रोकने के लिए 15 अक्टूबर से ग्रैप लागू किया जा रहा है।

धूल ऐसे पहुंचाता है नुकसान

सेक्टर 8 के सर्वोदय अस्पताल के डॉ विपिन ने बताया कि धूल खास तौर पर सांस के रोगियों के लिए हानिकारक होता है। अस्थमा, दमा के रोगी को तो ये ज्यादा परेशान करता है। इसके अलावा जो लोग कोरोना से ग्रस्त हैं या रिकवर हो चुके हैं उन्हें भी धूल से परेशानी हो सकती है। सांस की एलर्जी वाले रोगियों के लिए भी ये हानिकारक है इसलिए जब भी घरों से बाहर निकलें तो मास्क लगाकर जरूर निकलें।

बढ़ रहा है प्रदूषण

शहर का प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है जिसमें धूल अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। वैसे हरियाणा स्टेट पलूशन कंट्रोल बोर्ड में वायु प्रदूषण का चार्ज देख रहे जयभगवान शर्मा बताते हैं कि फरीदाबाद में धूल काफी ज्यादा है। इसे खत्म करने की तरफ नगर निगम को प्रयास करने चाहिए। धूल के कण वायु में मिल कर प्रदूषण के स्तर को ज्यादा बढ़ा देते हैं। इस वक्त तो शहर का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स भी 266 के करीब पहुंच चुका है।

Faridabad News faridabadnews24 No solution to dust in Faridabad See
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

9106 चालान काट दर्जनों वाहन किए इपाउंड, पलवल में हुडदंगियों की अब खैर नहीं, पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन लगाम’

April 29, 2026

मां की डांट के बाद फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर दी जान, ‘पापा को आने दे, वही तुझे सुधारेंगे’

April 27, 2026

ममता हुई शर्मसार ! जांच में चौंकाने वाला खुलासा, छठी बेटी होने पर मां ने ली मासूम की जान

April 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.